बिहार को चाहिए नई दिशा, नई सरकार: कांग्रेस
बिहार को चाहिए नई दिशा, नई सरकार: कांग्रेस बिहार को चाहिए नई दिशा, नई सरकार: कांग्रेस बिहार को चाहिए नई दिशा, नई सरकार: कांग्रेस

बिहार को चाहिए नई दिशा, नई सरकार: कांग्रेस कांग्रेस के जन चौपाल में ग्रामीणों ने गिनाई समस्याएं फोटो: चौपाल: राजगीर के मार्क्सवादी नगर में जन चौपाल के दौरान कांग्रेस नेता संजय कुमार पासवान व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। शहर के मार्क्सवादी नगर में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से जन चौपाल लगाया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने रोजगार, महंगाई, सड़क-नाली, पेयजल, हर घर नल-जल योजना में अनियमितता सहित कई समस्याएं कांग्रेस नेताओं के समक्ष रखीं। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि संजय कुमार पासवान ने सात निश्चय योजना में अनदेखी और दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बदलाव की अपील की।
पर्यवेक्षक सागर पाटिल और ऊषा चौबे ने सरकार पर विफलताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रही है। अब बिहार को नई दिशा और नई सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दलित वंचित छात्रों से मिलना चाहते थे। लेकिन, एनडीए सरकार ने उन्हें रोक दिया। इसका जवाब जनता जरूर देगी। मौके पर आजाद पासवान, सुनील चौहान, सीता देवी, रीना देवी, शकुंतला देवी, बबीता रामप्रवेश राजवंशी, मुंद्रीका राजवंशी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।