Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरDM and SP Conduct Joint Raids in Khagaria Jail to Monitor Inmate Activities

खगड़िया : मंडल कारा में डीएम व एसपी ने की छापेमारी, आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं

खगड़िया में, डीएम अमित कुमार पांडेय और एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने मंडल कारा में छापेमारी की। छापेमारी का उद्देश्य जेल में किसी आपत्तिजनक सामान की जांच करना था। हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। 13...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 19 Sep 2024 11:15 AM
share Share

खगड़िया, नगर संवाददाता। मंडल कारा के विभिन्न वार्डों में गुरुवार को डीएम अमित कुमार पांडेय व एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। डीएम ने बताया नियमित अंतराल पर जेल की गतिविधियों पर ध्यान रखने एवं बंदियों के पास किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक सामान तो नहीं हैं इसकी जांच के लिए छापेमारी की जाती है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु की बरामदगी नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान मंडल कारा में बंद 13 बंदियों की गतिविधि संदिग्ध रहने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। डीएम ने कहा कि इन सभी 13 बंदियों के दूसरे जेलों में स्थानांतरण के लिए विभाग से अनुशंसा की जाएगी। अनुशंसा के आधार पर स्वीकृति मिलते ही इन सभी 13 बंदियों को अन्य जेल में स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेल स्थानांतरण नियमित अंतराल पर बंदियों का किया जाता है। इस दौरान काफी संख्या में अन्य अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान तैनात थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें