अररिया : संगठन यात्रा के दौरान शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को किया गया सम्मानित
फारबिसगंज में अणुव्रत समिति ने संगठन यात्रा का आयोजन किया, जिसमें दो वर्षों की प्रगति और कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर कई प्रसिद्ध व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समिति ने मानवता की सेवा में...

फारबिसगंज । एक संवाददाता अणुव्रत समिति के तत्वाधान में स्थानीय अणुव्रत समिति की सार संभाल हेतु संगठन यात्रा अणु विभा द्वारा आयोजित की गई। जिसमें अणुव्रत समिति के दो वर्ष के कार्यकाल में गति प्रगति एवं अन्य कार्यों का ब्यौरा जानने एवं नई योजनाएं बताने हेतु संगठन यात्रा हर कार्यकाल में अपनी सेवाएं और वात्सल्य प्रदान आदि पर चर्चा की गई। इस मौके पर शहर के कई नामचीन हस्तियों को संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया गया। संगठन यात्रा के दौरान फारबिसगंज क्षेत्र में अणुव्रत विश्व भारती के ट्रस्टी राजकरण दफ्तरी, बिहार प्रभारी संतोष दुगड़ ,बंगाल प्रभारी विनोद बोथरा और संगठन मंत्री भरत चौरड़िया के साथ पर्यावरण सह संयोजिका प्रभा सेठिया विशेष रूप से सार संभाल करने के लिए उपस्थित थी।
उपरोक्त पूरी टीम ने समिति के कार्यों का जायजा लेते हुए सफलतम दो वर्षों की शुभकामनाएं प्रदान की तथा ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को मानवता से जुड़े इस मिशन में सदस्य बनाने हेतु पुरजोर बल दिया। अणु विभा के पदाधिकारीयों ने स्थानीय समिति को अणुव्रत के कार्यों में विशेष सहयोग देने हेतु शहर के प्रतिष्ठित निर्मल मरोठी, बछराज राखेचा और निर्मल बैद और प्रभा सेठिया को सम्मान प्रदान किया। तथा सम्मान स्वरूप पर्यावरण जागरूकता अभियान को बढ़ावा देते हुए उन्हें पौधे एवं कपड़े के थैले भेंट किए गए। हर कार्यकाल की तरह इस कार्यकाल में भी विशेष अणुव्रती सम्मान के लिए अग्रवाल समाज एवं समिति की सदस्य नीतू केडिया का चयन किया गया। जिनका जीवन मानवता के भावों से ओतप्रोत तो है ही साथ ही अणुव्रत के 11 नियमों का पालन जागरूकता से कर रही है। सनद रहे की पिछले कार्यकाल में यह सम्मान ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित एवं समिति के सदस्य पूनम पांडिया को प्रदान किया गया था। अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टैक्ट के बैनर का अनावरण बिहार प्रभारी एवं क्रिएटिविटी कॉन्टैस्ट की बिहार संयोजिका संतोष दुगड़,स्थानीय संयोजिका नीता गोलछा,सहसंयोजिका निशा राखेचा एवं आगंतुक पदाधिकारीयों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति की उन महिला शक्तियों का भी सम्मान किया गया, जो अणुव्रत के कार्यों में विशेष रूप से जुड़ी रहीं। कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए चंचल बैद,कमला महणोत,निशा राखेचा,बबीता नौलखा,ममता डागा,खुशबू डागा, रंजीत मरोटी,बबीता डागा, सोनू पटावरी,सारिका बैद,अंजू बैद को पदाधिकारीयों द्वारा अणुव्रत प्रबोधन साहित्य प्रदान किया गया। फारबिसगंज समाज में अणुव्रत के बीते दो वर्षों के कार्यों को सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।