आंधी-पानी से आम-गेहूं को भारी नुकसान
बेतिया जिले में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी से गेहूं और आम की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। हालाँकि, बारिश ने गन्ना और सब्जियों की फसलों को लाभ पहुँचाया है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है...
बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। जिले में 40 किलोमीटर रफ्तार से चली आंधी से जहां गेहूं और आम की फसलों की भारी नुकसान हुई है। बारिश होने से गन्ना और सब्जी की फसलों को फायदा हुआ है। वाल्मीकिनगर में ओले गिरने की भी सूचना है। इस दौरान बिजली के कड़कने की आवाज से लोगों में दहशत फैल गया। 20 फीसदी मक्का की फसलें आंधी से जमींदोह हो गई है। हालांकि कृषि वैज्ञानिक अप्रैल माह में हुई बारिश से खरीफ फसलों के बेहतर उत्पादन की संभावना जता रहे हैं। कृषि विभाग के आंकड़े के अनुसार पश्चिम चंपारण जिले में लगभग 22 हजार हेक्टेयर में मक्के की खेती हुई है। वहीं 30 फीसदी गेहूं की फसलें किसानों के खेत और खलिहान में पड़े हुए हैं। आंधी बारिश से 30 फीसदी आम के टिकोले गिर गये। जबकि जिले में गन्ना की लगभग 1.47 लाख हेक्टेयर में खेती हुई है। अप्रैल माह में औसतम 20 एमएम बारिश होने से जहां खेतों में नमी आ गई है। वहीं कृषि वैज्ञानिक खरीफ फसलों के लिए अनुकूल मान रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर के कृषि वैज्ञानिक सौरव दुबे की मानें तो अप्रैल माह की बारिश से जहां खेतों में नमी आई है वहीं तापमान में भी गिरावट हुई है। इससे सब्जी के साथ-साथ गन्ने मक्के, आम लीची की फसलों को फायदा हुआ है। लेकिन तेज आंधी से इन फसलों की आंशिक क्षति हुई है। बाल्मीकि नगर और गौनाहा में पेड़ गिरने से यातायात अवरूद्ध हो गया।हालांकि बाद में इसे हटा कर आवागम चालू कराया गया। अधिकांश प्रखंडों में आधी पानी की सूचना है। आंधी में शिव शक्ति महायज्ञ के लिए बना पंडाल हाइवे पर गिरा: नौतन। प्रखंड के मंगलपुर गुदरिया पंचायत के बनकटवा वार्ड नंबर 7 के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में 2 मई से आयोजित होने वाले शिव शक्ति महायज्ञ का पंडाल रविवार की शाम को आई आंधी में हाइवे पर गिर गया। जिससे बेतिया गोपालगंज मुख्य पथ दो धंटे के लिए अवरूद्ध हो गया। इस दौरान वाहन पतली गली के सड़क से निकलने पर विवश हो गये। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से टेंट मालिक को बुलवाकर आवागमन को सुचारू चालू कराया। इधर, खेतों में काटकर रखे गये गेहूं आंधी में उड़ गये। इससे किसानों को क्षति हुई है। जिसमे ग्रामीण सुभाष प्रसाद आर्य विजेंद्र सिंह रमेश सिंह शर्मा सिंह प्रमोद सिंह दीनानाथ साह आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।