Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़औरंगाबादTeenager Runs Away to Maharashtra After Falling in Love on Instagram

इंस्टाग्राम पर प्यार कर किशोरी पहुंची महाराष्ट्र, पुलिस ने किया बरामद

रफीगंज, संवाद सूत्र। ने बताया कि शहर की एक किशोरी को इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान महाराष्ट्र के करवीर थाना क्षेत्र के कोल्हापुर के एक किशोर के प्रेम हो गया। पिछले तकरीबन 4 महीने से दोनों के बीच...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादWed, 11 Sep 2024 05:49 PM
share Share

रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज की एक किशोरी को इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र के एक किशोर से प्यार हो गया और वह भागकर महाराष्ट्र चली गई। उसके लापता होने पर परिजन परेशान हो गए और किशोरी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से इसका अनुसंधान किया और किशोरी को महाराष्ट्र से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि शहर की एक किशोरी को इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान महाराष्ट्र के करवीर थाना क्षेत्र के कोल्हापुर के एक किशोर के प्रेम हो गया। पिछले तकरीबन 4 महीने से दोनों के बीच चैटिंग चल रही थी। दोनों के तालमेल से 26 अगस्त को किशोरी रफीगंज से ट्रेन पड़कर सासाराम गई। उसका प्रेमी वहां स्टेशन पर मौजूद था। दोनों साथ होकर वहां से महाराष्ट्र चले गए। इधर किशोरी के माता-पिता ने काफी खोजबीन की पर उन्हें कुछ पता नहीं चल सका। थक हारकर उन्होंने थाने में रिपोर्ट लिखाई। वैज्ञानिक पद्धति से मामले की जांच की गई और उसके महाराष्ट्र में होने का पता चला। इस आधार पर एसआई वर्षा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों की एक टीम गठित की गई और उन्हें महाराष्ट्र भेजा गया। वहां से दोनों बरामद हुए। मेडिकल जांच के बाद दोनों को किशोर न्याय परिषद में पेश किया। परिषद के निर्देशानुसार किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया और किशोरी को परिजनों को सौंप दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें