Police Arrest Man with Liquor in Dawoodnagar Land Dispute Leads to Assault Arrests महुआ शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsPolice Arrest Man with Liquor in Dawoodnagar Land Dispute Leads to Assault Arrests

महुआ शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

दाउदनगर में मद्य निषेध पुलिस ने पचरूखिया से दो लीटर महुआ शराब के साथ राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जमीन विवाद में दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया। इसके अलावा, एक सड़क दुर्घटना में युवक घायल...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 15 May 2025 11:50 PM
share Share
Follow Us on
महुआ शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

दाउदनगर, संवाद सूत्र। मद्य निषेध एवं उत्पाद थाना दाउदनगर की पुलिस ने हसपुरा थाना क्षेत्र के पचरूखिया से दो लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक बाइक भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई सब-इंस्पेक्टर ओमी कुमारी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अहियापुर निवासी राजकुमार सिंह के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष दानी प्रसाद ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। जमीन विवाद में दो नामजद आरोपित गिरफ्तार दाउदनगर, संवाद सूत्र।दाउदनगर थाना क्षेत्र के शीतल बिगहा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में शीतल बिगहा निवासी पुष्कर कुमार द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें पांच लोगों को नामजद किया गया है।

पुलिस ने दो आरोपित भास्कर कुमार और नवल किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी के अनुसार घटना उस समय घटी जब वह अपने बच्चों को छोड़ने जा रहे थे। अगले दिन उनके भाई के साथ भी मारपीट की गई। बाइक की टक्कर से युवक घायल, केस दर्ज दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के चमन बिगहा के पास एक सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया। घायल अश्विनी कुमार उर्फ सन्नी कुमार के पिता जितेंद्र पासवान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 16 अप्रैल की है, जब अश्विनी अपने रिश्तेदार रमेश पासवान के घर गया था। शाम को नहर के पास शौच के लिए जाने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह नहर में गिरकर बेहोश हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। आरोपी चालक मझियावां थाना ओबरा का रहने वाला बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।