Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़अररियाBJP Membership Drive Gains Momentum in Bhargama with Rekha Bhartiya s Leadership

भाजपा नेत्री के नेतृत्व में चलाया सदस्यता अभियान

भरगामा प्रखंड में भाजपा का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में, भाजपा प्रदेश नेत्री रेखा भारतीय के नेतृत्व में हिंगवा गांव और भरगामा पंचायत में कई लोगों को पार्टी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 19 Sep 2024 07:11 PM
share Share

भरगामा । निज संवाददाता भरगामा प्रखंड क्षेत्र में भाजपा के सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले भरगामा प्रखंड के हिंगवा गांव तथा भरगामा पंचायत में भाजपा प्रदेश नेत्री रेखा भारतीय के नेतृत्व में घूम-घूम कर लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया गया। इस दौरान हिंगवा में दर्जनों लोगों को तथा भरगामा में शिविर लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया गया। भरगामा में आयोजित शिविर में कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश नेत्री रेखा भारतीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है, ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करना बनाना है। कार्यकर्ता हर मोहल्ले हर गांव हर घर में जाकर पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। कहा कि 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये। पांच लाख गरीब परिवारों के लिए मुफ्त ईलाज की व्यवस्था की गई। 80 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है और किसानों को 6000 सम्मान निधि मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों से विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा से जुड़ने की अपील की। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में संतोष राम, मंजू देवी, बबलू कुमार, सजल पासवान, पुरूष सिंह, रंजीत सिंह, विकाश सिंह, ज्योतिश सिंह, लखन यादव, रूदल मंडल, रामानंद राम, प्रभुचंद ऋषिदेव, सदानंद राम, दिनेश राम, कुशन मंडल, उगन मंडल, दुलीचंद्र ऋषिदेव, कैलू विश्वास समेत कई लोंग शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें