डिजिटल श्रीकृष्ण लीला के कलाकार सम्मानित
आरा में वैष्णवी कला मंच के कलाकारों को डॉ केएन सिन्हा और समाजसेवियों द्वारा सम्मानित किया गया। कलाकारों ने पांच दिन तक कार्यक्रम आयोजित कर आरा शहर को वृंदावन का अनुभव कराया। युवा कवि प्रेम सागर...

आरा। शहर में पिछले दिनों वैष्णवी कला मंच, मुरादाबाद यूपी की डिजिटल श्री कृष्ण लीला मंचन करने वाली पुरी टीम के कलाकारों को प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ केएन सिन्हा, समाजसेवियों, शहर के चर्चित कलाकारों एवं श्री मैना सुंदर भवन धर्मशाला की ओर से सम्मान समारोह सह विदाई दी गयी। डॉ केएन सिन्हा, डॉ मदन मोहन द्विवेदी सहित अन्य की उपस्थिति में कलाकारों को सम्मानित किया गया। मौजूद लोगों ने कहा कि इन कलाकारों ने पांच दिवसीय कार्यक्रम में पूरे आरा शहर को वृंदावन का अनुभव करा दिया। गायक सह धर्मशाला प्रभारी दीपक प्रकाश जैन ने अपनी मधुर आवाज में एक अलग समां बांधकर बाहर से आए कलाकारो को कृष्ण भजन सुनाकर भावभिभोर कर दिया। ट्रस्टी शुभ्रज जैन, सामाजिक कार्यकर्ता अमरदीप कुमार जय, निशी जैन व अन्य थे। ------------- भोजपुर के युवा कवि प्रेम सागर को मिला मनमौजी सम्मान आरा। जिले के युवा राष्ट्रीय कवि प्रेमसागर पाण्डेय को बिहार का प्रतिष्ठित मनमौजी सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान मां मुंडेश्वरी की पावन धरती पर दिया गया। प्रेमसागर पाण्डेय को यह सम्मान उनके द्वारा किए गए अमिट कार्यों एवं साहित्य के लिए किए गये सार्थक कार्यों के लिए दिया गया है। बता दें कि अब तक प्रेमसागर पाण्डेय ने ढाई सौ से ज्यादा नवांकुरों को मंच पर लगाकर कविता पढ़वाने का कार्य किया है। यह सम्मान काव्य त्रिवेणी परिवार द्वारा नामित शिखर सम्मान में मिला। इसमें पूरे देश से चुने गए छह कवियों को देश के ख्यातिलब्ध सम्मान से सम्मानित किया गया। बता दें कि प्रेमसागर पाण्डेय भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के भीमपट्टी गांव के हैं। पिता भरत पाण्डेय ने बताया कि प्रेमसागर की उपलब्धि से वे गौरवान्वित है। बधाई देने वालों में गंगासागर पाण्डेय, शिवजी पाण्डेय,अशोक तिवारी,जीवन प्रकाश आदि शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।