Hindi Newsऑटो न्यूज़Midsize electric SUVs ARAI range ranked

देश की 6 सबसे ज्यादा ARAI रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUVs, फुल चार्ज पर 682km तक रेंज; जानिए कीमतें

  • देश के अंदर इलेक्ट्रिक कारों की अब बड़ी रेंज मौजूद है। इसमें बजट से लेकर महंगी और लग्जरी कार शामिल हैं। हालांकि, अब ज्यादातर कंपनियां मिडिल क्लास और यूथ पर फोकस करते हुए अपने इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च कर रही हैं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 1 Feb 2025 10:45 AM
share Share
Follow Us on
देश की 6 सबसे ज्यादा ARAI रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUVs, फुल चार्ज पर 682km तक रेंज; जानिए कीमतें

देश के अंदर इलेक्ट्रिक कारों की अब बड़ी रेंज मौजूद है। इसमें बजट से लेकर महंगी और लग्जरी कार शामिल हैं। हालांकि, अब ज्यादातर कंपनियां मिडिल क्लास और यूथ पर फोकस करते हुए अपने इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च कर रही हैं। ज्यादातर कंपनियां 400Km से 500Km रेंज वाले मॉडल पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। वहीं, इनकी कीमतें 18 लाख के आसपास रखी जा रही है। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसी इलेक्ट्रिक SUVs के बारे में बता रहे हैं, जिनकी ARAI रेंज 682km तक है।

MG ZS EV
बैटरी50.3kWh
रेंज461km
कीमतें₹19.98 लाख से ₹24.23 लाख

एमजी जेडएस EV में 50.3kWh का बैट्री पैक दिया गया है जो 176bhp की अधिकतम पावर और 280Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बता दें कि एमजी की ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर अपने ग्राहकों को 461 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है। मार्केट में एमजी जेडएस EV का मुकाबला टाटा नेक्सन EV और महिंद्रा XUV 400 EV से होता है। इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और पावर ड्राइवर सीट दिया गया है। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में 360-डिग्री कैमरा, 6-एयरबैग और ADAS टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक
बैटरी42kWh/51.4kWh
रेंज390km/473km
कीमतें₹17.99 लाख से ₹23.5 लाख

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। इसमें पहला 42kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी रेंज 390 किमी. है। ये 0-100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 8.5 सेकंड में पकड़ लेती है। वहीं, दूसरा बैटरी पैक 51.4kWh का है। इसकी रेंज 473 किमी. है। ये वैरिएंट सिर्फ 7.9 सेकंड में ही 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। चार्जिंग टाइम की बात करें तो इसे डीसी फास्ट चार्जर से 10-80% चार्ज करने में सिर्फ 58 मिनट लगते हैं। वहीं, इसे 11kW वॉल बॉक्स चार्जर से 10-100% तक चार्ज करने में लगभग 4 घंटे लगते हैं।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा XUV700 पर लगा 48% टैक्स, ग्राहक ने बिल शेयर करके बताया अपना दर्द
टाटा कर्व EV
बैटरी45kWh/55kWh
रेंज430km/502km
कीमतें₹17.49 लाख से ₹21.99 लाख

कंपनी ने दावा किया है कि 45 kWh बैटरी पैक से इसकी रेंज 502 Km और 55 kWh बैटरी पैक से 585Km की रेंज देता है। कर्व EV में बेहद शानदार केबिन दिया है। इसमें लेटेस्ट इंफोटेनमेंट और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल टोन डैशबोर्ड, मूड लाइटिंग के साथ वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, टच और टॉगल क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और 4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया है। इसमें हरमन द्वारा 12.3 इंच फ्लोटिंग सिनेमैटिक टचस्क्रीन और 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट भी है।

BYD अट्टो 3
बैटरी49.9kWh/60.5kWh
रेंज468km/521km
कीमतें₹24.99 लाख से ₹33.99 लाख

एट्टो 3 60.48kWh की बैटरी से लैस हैं, जो सिंगल चार्ज पर 521km की रेंज देता हैं। तीनों वैरिएंट रियर एक्सल पर लगे सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा ऑपरेट होते हैं, जो 204bhp और 310Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं। एट्टो 3 डायनेमिक में छोटी बैटरी को AC चार्जर का उपयोग करके 8 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है, जबकि बड़ी बैटरी को एसी चार्जर से लगभग 10 घंटे लगते हैं। इसमें DC फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी मिलता है, जो 50 मिनट में बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। सभी वैरिएंट 7kW होम चार्जर और 3kWh पोर्टेबल चार्जिंग बॉक्स के साथ आते हैं।

ये भी पढ़ें:5 फरवरी को उठेगा ओला इलेक्ट्रिक बाइक से पर्दा, सिंगल चार्ज पर 579Km की रेंज
महिंद्रा XEV 9e
बैटरी59kWh/79kWh
रेंज542km/656km
कीमतें₹21.90 लाख से ₹30.90 लाख

महिंद्रा XEV 9e के डायमेंशन की तो इसकी लंबाई 4789mm, चौड़ाई 1907mm, ऊंचाई 1694mm और व्हीलबेस 2775mm है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 207mm है। इसका ट्यूरिंग डायमीटर 10m है। इसके टायर्स का साइज 245/55 R19 (245/50 R20) है। इसमें 663 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंक दिया है। ये RWD ड्राइव के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 542km है। ये 140kW के फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.2kW के चार्ज से 8.7 घंटे और 11kW के चार्ज से 6 घंटे में चार्ज हो जाती है।

महिंद्रा BE 6
बैटरी59kWh/79kWh
रेंज556km/682km
कीमतें₹18.90 लाख से ₹26.90 लाख

इसमें 'BE' लोगो, टैंग्युलर LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRL), LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED कनेक्टेड टेललाइट्स, एक स्टीपली-राक्ड रूफलाइन इंटीग्रेटेड रियर स्पॉइलर, एक फ्लोटिंग फ्रंट स्पॉइलर, एक हाई बेल्टलाइन, पियानो ब्लैक व्हील आर्च क्लैडिंग और एयरो इंसर्ट्स के साथ 20-इंच अलॉय व्हील्स शामिल हैं। BE 6 में डुअल एंटीग्रेटेड स्क्रीन, एक डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और बड़ा ग्लास रूफ शामिल है। इसमें वायरलेस चार्जिंग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसी फीचर्स मिलते हैं। कम्फर्ट और फीचर्स बढ़ाने के लिए BE 6 में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें ऑटो पार्किंग, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 16-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, वाहन-से-लोड (V2L) टेक, कई ड्राइव शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें