Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki Eeco CSD Vs Showroom Price August 2024

देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार हो गई टैक्स फ्री! इसे खरीदने पर 96339 रुपए कम लगेंगे; इतने में मिल जाएगा बेस मॉडल

  • मारुति सुजुकी और देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार ईको को भी कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) से खरीद सकते हैं। बता दें कि CSD पर कार की कीमत काफी कम होती है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 30 Aug 2024 05:09 AM
share Share

मारुति सुजुकी और देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार ईको को भी कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) से खरीद सकते हैं। बता दें कि CSD पर कार की कीमत काफी कम होती है। इस कैंटीन पर देश की सेवा करने वाले जवानों के लिए कई कारों को बेचा जाता है। CSD से कार लेने पर GST काफी कम देना पड़ता है। जवानों को 28% की बजाय सिर्फ 14% टैक्स ही देना पड़ता है। बता दें कि CSD पर मारुति की दूसरे मॉडल भी कम टैक्स के साथ खरीदे जा सकते हैं।

एक्स-शोरूम पर ईको के 5 STR STD वैरिएंट की कीमत 5,32,000 रुपए है, जबकि CSD पर इसे 4,49,657 रुपए में खरीद सकते हैं। यानी इस पर टैक्स के 82,343 रुपए बच जाएंगे। इसी तरह, इसके 7 STR STD वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5,61,000 रुपए है। जबकि CSD पर इसकी कीमत 4,75,565 रुपए है। यानी इस पर टैक्स के 85,435 रुपए बच जाएंगे। इस तरह ईको पर वैरिएंट के हिसाब से टैक्स के 96,339 रुपए तक बचाए जा सकते हैं।

मारुति सुजुकी ईको CSD कीमतें अगस्त 2024
1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल
वैरिएंटशोरूमCSDअंतर
5 STR STDRs. 5,32,000Rs. 4,49,657Rs. 82,343
7 STR STDRs. 5,61,000Rs. 4,75,565Rs. 85,435
5 STR ACRs. 5,68,000Rs. 4,80,941Rs. 87,059
1.2-लीटर CNG मैनुअल
वैरिएंटशोरूमCSDअंतर
5 STR ACRs. 6,58,000Rs. 5,61,661Rs. 96,339

न्यू मारुति ईको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति ईको में नया K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से मैक्सिमम आउटपुट 80.76 PS और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है।

ये भी पढ़े:चीनी कंपनी भारतीय ग्राहकों को देगी सरप्राइज! नई इलेक्ट्रिक कार को टीज किया

ईको में 11 सेफ्टी फीचर्स दे रही है, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग शामिल हैं। इसमें नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। इसे 13 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस बॉडी स्टाइल शामिल हैं। इसकी लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,825mm है। एम्बुलेंस वर्जन की ऊंचाई 1,930mm है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें