Hindi Newsऑटो न्यूज़Govt targets 30 percent ethanol blending in petrol by 2030

सरकार का प्लान: 2030 तक पेट्रोल की जगह इस सस्ते फ्यूल से दौड़ेंगी गाड़ियां, हर लीटर पर बचेंगे इतने रुपए

  • सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमतों को कम करने के साथ इस पर डिपेंडेंसी को भी कम करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसका एक बड़ा उदाहरण इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 फ्यूल है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानWed, 16 April 2025 10:18 AM
share Share
Follow Us on
सरकार का प्लान: 2030 तक पेट्रोल की जगह इस सस्ते फ्यूल से दौड़ेंगी गाड़ियां, हर लीटर पर बचेंगे इतने रुपए

सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमतों को कम करने के साथ इस पर डिपेंडेंसी को भी कम करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसका एक बड़ा उदाहरण इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 फ्यूल है। दरअसल, केंद्र सरकार साल 2030 तक पेट्रोल में 30% इथेनॉल मिश्रण का नया लक्ष्य लेकर आने के लिए तैयार है, क्योंकि 2025 के मार्च महीने तक पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण का आंकड़ा 20% पहुंच चुका है। यह बात एफई की रिपोर्ट में सूत्र का हवाला देते हुए बताई गई है।

पहले सरकार ने साल 2030 तक पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को 20% ले जाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन बाद में लक्ष्य को 2024-25 इथेनॉल सप्लायर ईयर (1 नवंबर से 31 अक्तूबर) तक आगे बढ़ा दिया गया। एक नवंबर से 31 अक्तूबर तक चलने वाले इथेनॉल सप्लायर ईयर 2023-24 में पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण औसतन 14.6% तक पहुंच गया। वहीं, सप्लायर ईयर 2022-23 में यह आंकड़ा 12.06% था।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Curvv

Tata Curvv

₹ 10 - 19.52 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha MT-15 V2

Yamaha MT-15 V2

₹ 1.69 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.5 - 1.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.99 - 25.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Harley-Davidson X440

Harley-Davidson X440

₹ 2.4 - 2.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधिकारियों ने माना कि दशक के आखिर तक राष्ट्रीय मिश्रण लक्ष्य को बढ़ाकर 30% करने पर सहमति हुई है। बीते 10 सालों के दौरान सरकारी तेल विपणन कंपनियों द्वारा पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण के कारण लगभग 21.2 ट्रिलियन से अधिक की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है और लगभग 19.3 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल की जगह इथेनॉल ने ली है। भारतीय चीनी और जैव-ऊर्जा निर्माता संघ (ISMA) के अनुसार, इथेनॉल मिश्रण के कारण बीते 10 सालों में किसानों को 21.04 ट्रिलियन का पेमेंट भी किया है।

एक अधिकारी ने कहा कि यह रहस्य नहीं है कि हमारी लंबे समय की नीति इथेनॉल मिश्रण के 20% लक्ष्य को बढ़ाने की परिकल्पना करती है। ISMA के महानिदेशक दीपक बल्लानी के अनुसार, बीते साल इथेनॉल मिश्रण लगभग 10 से 14% था। इस साल हम पहले ही लगभग 19% से 20% पर पहुंच चुके हैं। इस साल चीनी सेक्टर से हमारा डायवर्जन पिछले साल के 2.1 मिलियन टन से बढ़कर लगभग 3.5 मिलियन टन होने जा रहा है। यह 2030 के लक्ष्य से 5 साल पहले है।

ये भी पढ़ें:नए टू-व्हीलर के साथ 2 हेलमेट मिलेंगे, सड़क के बीच में 3 फीट की दीवार बनेगी

क्या होता है इथेनॉल फ्यूल?
एथिल अल्कोहल या इथेनॉल (C2H5OH) एक जैव ईंधन है जो स्वाभाविक रूप से शुगर को फर्मेंटिंग करके बनाया जाता है। भारत ने जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करने के लिए इस बायो फ्यूल को पेट्रोल के साथ मिलाने के लिए इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम शुरू किया है। E20 में 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल मिश्रण को इंगित करता है। E20 में संख्या 20 पेट्रोल मिश्रण में इथेनॉल के अनुपात को दर्शाती है। यानी संख्या जितनी अधिक होगी पेट्रोल में इथेनॉल का अनुपात उतना ही अधिक होगा। आने वाले दिनो में इसका रेशियो 50:50 हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:फरवरी में इस कार की सिर्फ 19 यूनिट बिकीं, उसे अब मिली 1721% की ग्रोथ

1 लीटर E20 पेट्रोल की कीमत का गणित
जियो-बीपी ने जो E20 पेट्रोल तैयार किया है उसमें 80% पेट्रोल और 20% इथेनॉल है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब 96 रुपए प्रति लीटर है। यानी 96 रुपए के हिसाब से 80% पेट्रोल की कीमत 76.80 रुपए हो जाती है। इसी तरह, इथेनॉल की कीमत 55 रुपए प्रति लीटर तक है। यानी 55 रुपए के हिसाब से 20% इथेनॉल की कीमत 11 रुपए हो जाती है। यानी एक लीटर E20 पेट्रोल में 76.80 रुपए का नॉर्मल पेट्रोल और 11 रुपए का इथेनॉल शामिल है। इस तरह एक लीटर E20 पेट्रोल की कीमत 87.80 रुपए हो जाती है। यानी ये नॉर्मल पेट्रोल की तुलना में 8.20 रुपए सस्ता है। इसी तरह, E30 पेट्रोल पर करीब 12 रुपए की बचत होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें