कन्या राशिफल 31 मार्च : कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 31 मार्च का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल
- Virgo Horoscope today Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।

Virgo Horoscope Today, कन्या राशिफल 31 मार्च 2025: कन्या राशि वालों के सितारे कंफर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए प्रेरित करेंगे। नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। पॉजिटिव माइंडसेट रखें। आज लव,करियर के मामले में अच्छा दिन रहेगा। हालांकि, हेल्थ और आर्थिक मामलों पर थोड़ा ध्यान देना होगा।
लव राशिफल : आज का दिन रोमांटिक कनेक्शन बनाने के लिए शानदार रहेगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो पार्टनर से खुलकर बातचीत करने के लिए थोड़ा टाइम निकालें। साथी से अपनी दिल की बात ईमानदारी से शेयर करें। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। कन्या राशि के सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। नए एक्सपीरियंस के लिए तैयार रहें। अपने अंतर्मन पर भरोसा रखें और खुद के प्रति ईमानदार रहें। यह अच्छे रिश्ते को अपनी ओर आकर्षित करने का बेस्ट तरीका है।
करियर राशिफल : आज प्रोफेशनल लाइफ में बड़े डिसीजन लेने का परफेक्ट दिन है। चैलेंजिंग टास्क को हैंडल करने के लिए आपमें स्पष्टता और दृढ़ निश्चय जरूर होना चाहिए। आज आप लीडरशिप स्किल से अपार सफलता अर्जित करें। सहकर्मी और सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे। मान-सम्मान कमाएंगे। आज का दिन नए आइडियाज शेयर करने या अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने का समय है। खुद पर भरोसा रखें। इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। हालांकि, बहुत सोच-समझकर कोई फैसला लें।
आर्थिक राशिफल : आज आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। जरुरतों को पूरा करने के लिए आपके पास पर्याप्त धन उपलब्ध होगा। कुछ फीमेल्स ज्वेलरी खरीद सकती हैं। आज निवेश करने से बचें। दोपहार के बाद भाई-बहन से प्रॉपर्टी को लेकर डिस्कशन शुरू कर सकते हैं। आप सभी बकाया हुआ धन वापस करने में सफल होंगे। बिजनेसमेन को आसानी से लोन मिल जाएगा।
स्वास्थ्य राशिफल : अपने हेल्दी लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। आज कुछ सीनियर्स को हृदय रोगों के लक्षण दिख सकते हैं और आपको तुरंत ही डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। अगर आप नकारात्मक विचार वाले लोगों के साथ हैं,तो ऐसे लोगों से दूरी बनाएं। सकारात्मक रहें। आज फीमेल्स को स्त्री रोगों की समस्या हो सकती है। जो लोग ट्रैवल कर रहे हैं, वह दवा टाइम पर लेने का ध्यान रखें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।