Hindi Newsधर्म न्यूज़Surya Rashifal Transit of Sun Horoscope will change the fortunes of 3 zodiacs, they will get good news for 1 month

Surya का महागोचर बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, 1 महीने तक मिलेगी गुड न्यूज

  • Surya Rashifal Transit of Sun Horoscope : सूर्य की शुभ दृष्टि काफी लाभकारी होती है। जिस राशि पर सूर्य मेहरबान रहते हैं, उसका हर मोड पर भाग्य साथ देता है। ऐसे सूर्य के सिंह गोचर से कुछ राशियों की किस्मत सोने जैसी चमकने वाली है।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम। Sun, 28 July 2024 02:51 AM
share Share

Surya Rashifal Transit of Sun Horoscope : सूर्य देव ग्रहों के राजा माने जाते हैं। ज्योतिष विद्या में सूर्य की चाल खास महत्व रखती है। धीमी गति में सूर्य गोचर करते हैं। इसी वजह से उन्हें एक राशि चक्र कंप्लीट करने में कम से कम 1 साल लगता है। सूर्य की शुभ दृष्टि काफी लाभकारी होती है। जिस राशि पर सूर्य मेहरबान रहते हैं, उसका हर मोड पर भाग्य साथ देता है। सूर्य देव को एक राशि से दूसरी राशि का सफर तय करने में लगभग 30 दिन का समय लगता है। आइए जानते हैं सूर्य के सिंह गोचर से किन राशियों पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ेगा-

 

ये भी पढ़े:बुध-शुक्र के लक्ष्मी नारायण राजयोग से 3 राशियां रहेंगी मालामाल, 21 दिन तक लाभ

सिंह राशि

सिंह राशि में सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए उत्तम माना जा रहा है। पूरे महीने आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे और आपका पूरा फोकस अपने काम पर रहेगा। काम को लेकर आपकी तारीफ भी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत हासिल करेंगे। वहीं, जीवनसाथी के साथ समय बिताना इस दौरान अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

सूर्य का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में आ रही दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। आप अपनी प्रतिभा से सभी मुश्किलों को आसानी से पार कर लेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

ये भी पढ़े:अगले 244 दिन तक 3 राशियां रहेंगी धनवान, शनि के कुंभ गोचर से भरेगी तिजोरी

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी और मान-सम्मान भी मिलेगा। आपको अपने पिता और गुरु का भरपूर सपोर्ट मिलने वाला है। धार्मिक गतिविधियों में भी मन लगेगा। वहीं, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें