Hindi Newsधर्म न्यूज़Mercury Horoscope Venus Transit Budh Rashifal Shukra Lakshmi Narayan Rajyoga of 3 zodiacs will benefit for 21 days

Budh-शुक्र के लक्ष्मी नारायण राजयोग से 3 राशियां रहेंगी मालामाल, 21 दिन तक होगा लाभ

  • Mercury Horoscope Venus Transit Budh Rashifal Shukra: 31 जुलाई के दिन सिंह राशि में शुक्र गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य की राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानSun, 28 July 2024 12:41 AM
share Share

Mercury Horoscope Venus Transit Budh Rashifal Shukra : सिंह राशि में शुक्र और बुध की युति जल्द ही बनने जा रही है, जो बेहद शुभ मानी जाती है। 31 जुलाई के दिन सिंह राशि में शुक्र प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं। सूर्य की राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनना बेहद लाभकारी माना जाता है। ऐसे में सिंह राशि में बुध और शुक्र की युति बनने से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होने वाला है। आइए जानते हैं बुध और शुक्र की युति से सिंह राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग किन राशि के लोगों की किस्मत चमकाने वाला है-

ये भी पढ़े:सूर्य का महागोचर बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, 1 महीने तक मिलेगी गुड न्यूज

मेष राशि

मेष राशि के कुछ लोगों को बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग धनवान बना सकता है। उद्योगपतियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। धन का आगमन होगा और कर्ज से मुक्ति पा सकेंगे। फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह समय निवेश के तौर पर भी शुभ माना जा रहा है।

सिंह राशि

बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग सिंह राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहने वाला है। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार की स्थिति दुरुस्त रहने वाली है। आर्थिक सिचूऐशन में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़े:अगले 244 दिन तक 3 राशियां रहेंगी धनवान, शनि के कुंभ गोचर से भरेगी तिजोरी

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग लाभदायक माना जा रहा है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें