1 मूलांक
प्यार से लेकर व्यापार तक 2025 की आपकी पूरी कुंडली यहां पढ़ें:
मंगल, सूर्य का मित्र ग्रह माना जाता है। ऐसे में वर्ष 2025 एक मूलांक वाले लोगों के लिए सकारात्मक परिवर्तन स्थापित करने वाला है क्योंकि एक अंक का स्वामी ग्रह सूर्य को माना गया है। इन लोगों को अपने लाइफ पार्टनर की हेल्थ को लेकर थोड़ी टेंशन मिलेगी। जमीन जायदाद के काम में आगे बढ़ेंगे। सरकारी नौकरी मिलने के संकेत है। आय के नए साधन बन सकते हैं। यह साल आपके लिए एक पॉजिटिव साल रहेगा।
लव एंड रिलेशनशिप
एक मूलांक के लोगों को नए साल 2025 में लवलाइफ में थोड़ी समस्या आएगी। खासकर आप अपने लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। इसके अलावा संतान की सेहत को लेकर नए साल में आपकी चिंता दूर होगी। हेल्थ के लिहाज से भी आपका साल अच्छा रहेगा।
करियर एंड फाइनेंस
करियर में नए साल 2025 आपके लिए अच्छा होने वाला है। परिश्रम के बल पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पा सकते हैं। इस मूलांक के लोगों को चिकित्सा, स्पोर्ट्स, अग्नि सेवा कार्य, राजदूत का पद, प्रशासन, जल विभाग एवं श्रमिक विभाग से जुड़कर कार्य करने से विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। जमीन जायदाद से संबंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है। गृह निर्माण करना चाहते हैं तो थोड़े प्रावधान के साथ सफलता मिल सकती है।
अंक 1 सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है, जो ऊर्जा, शक्ति और नेतृत्व का प्रतीक है।यह अंक नई शुरुआत और साहस का परिचायक है। अंक 1 के लोग स्वाभाविक रूप से आत्मनिर्भर और अच्छे नेता होते हैं।
पीला, लाल, सुनहरा (Golden) और नारंगी (Orange) और लाल (Red)- आत्मविश्वास और शक्ति का प्रतीक।
लीडरशिप क्वालिटी: ये लोग जन्मजात नेता होते हैं और हमेशा दूसरों का मार्गदर्शन करना पसंद करते हैं।
शक्तिशाली: ये लोग शक्तिशाली और मजबूत होते हैं।
महत्वाकांक्षी और करियर ओरिएंटेड: ऊंचे सपने देखना और उन्हें पूरा करने का दृढ़ निश्चय रखने वाले।
आत्मविश्वासी: किसी भी कार्य को पूरे भरोसे के साथ करते हैं, इन लोगों की लाइफ में स्पष्टता होती है।
क्रिएटिव: ये लोग काफी क्रिएटिव होते हैं, नई सोच और विचारों से भरे रहते हैं।
जिद्दी: अपनी बात पर अडिग रहना और बदलाव को स्वीकारने में कठिनाई।
स्वतंत्र: अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं।
मेहनती: ये लोग बहुत मेहनती होते हैं।
राजनेता (Politician): लीडरशिप क्वालिटी और संगठनात्मक क्षमता के कारण।
व्यवसायी (Entrepreneur): नई चीजों को शुरू करने और जोखिम लेने की प्रवृत्ति।
लेखक (Writer): विचारों को अभिव्यक्त करने में माहिर।
प्रेरक वक्ता (Motivational Speaker): दूसरों को प्रेरित करने की कला।
सरकारी अधिकारी (Government Official): अनुशासन और लीडरशिप क्वालिटी के लिए उपयुक्त।