Hindi Newsधर्म न्यूज़Magh Purnima Snan Daan Muhurat 2025 maghi purnima 2025 auspicious sanyog and bath and donate timing

कल माघ पूर्णिमा पर सौभाग्य व शोभन योग का अद्भुत संयोग, जान लें स्नान-दान के मुहूर्त

  • Magh Purnima Snan Daan Muhurat 2025: पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी को समर्पित है। जानें इस साल माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 11 Feb 2025 04:55 PM
share Share
Follow Us on
कल माघ पूर्णिमा पर सौभाग्य व शोभन योग का अद्भुत संयोग, जान लें स्नान-दान के मुहूर्त

Magh Purnima Snan Daan Muhurat 2025: हिंदू धर्म में माघ महीने की पूर्णिमा अत्यंत शुभ व लाभकारी मानी गई है। इस साल माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025, बुधवार को है। माघ पूर्णिमा पर इस साल महाकुंभ का पांचवां शाही स्नान भी किया जाएगा। इसके अलावा इस दिन सौभाग्य व शोभन योग बनने से भी इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शोभन व सौभाग्य योग अत्यंत शुभ फलदायी माने गए हैं। सौभाग्य योग सुबह 08 बजकर 07 मिनट तक रहेगा और इसके बाद शोभन योग प्रारंभ होगा। जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त-

ये भी पढ़ें:माघ पूर्णिमा पर न करें ये 5 काम, रुष्ट हो सकती हैं मां लक्ष्मी

माघ पूर्णिमा पर ग्रह बढ़ा रहे शुभता-

उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक डॉ पंडित दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार पूर्णिमा तिथि मंगलवार 11 फरवरी को शाम 06:30 बजे शुरू हो जाएगी, जो कि बुधवार 12 फरवरी को शाम 06:41 बजे तक रहेगी। बुधवार को सौभाग्य योग व अश्लेषा नक्षत्र व्याप्त रहेगा, जिससे पर्व का पुण्यफल बढ़ जाएगा। इसके साथ ही चंद्रमा कर्क राशि में संचरण करेंगे। इस दिन ग्रहण का सुंदर योग बन रहा है। जहां शुक्र अपनी उच्च राशि मीन, चंद्रमा अपनी स्वराशि, शनि अपनी स्वराशि कुंभ में विद्यमान रहकर शुभता बढ़ाएंगे। साथ ही देवगुरु बृहस्पति अपने नवम दृष्टि से गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण करेंगे। इस दिन बुध सुबह 10 बज कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

माघ पूर्णिमा स्नान-दान मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त- 05:19 ए एम से 06:10 ए एम

प्रातः सन्ध्या - 05:45 ए एम से 07:02 ए एम

विजय मुहूर्त- 02:27 पी एम से 03:11 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:07 पी एम से 06:32 पी एम

सायाह्न सन्ध्या- 06:09 पी एम से 07:26 पी एम

अमृत काल- 05:55 पी एम से 07:35 पी एम

ये भी पढ़ें:माघ पूर्णिमा के दिन क्या दान करें और क्या नहीं

माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय टाइमिंग: पूर्णिमा तिथि पर चंद्रदेव की पूजा का भी विधान है। कु जगहों पर माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पारण किया जाता है। माघ पूर्णिमा पर चंद्रोदय शाम 05 बजकर 59 मिनट पर होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें