Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Lord Shiva favourite 3 zodiacs earn a lot of wealth throughout the month Horoscope Sawan Rashifal

3 राशियों पर शिव जी की रहेगी शुभ-दृष्टि, सावन भर खूब कमाएंगी धन-दौलत

  • Lord Shiva favourite 3 zodiacs : भगवान शिव को कुछ राशियां अत्यंत प्रिय हैं। कुंभ समेत 2 राशियों पर शिव जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इन राशियों को सावन में शिव-पूजा जरूर करनी चाहिए।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानMon, 29 July 2024 11:49 AM
share Share

सनातन धर्म में सावन के महीने का अत्यधिक महत्व है। महादेव का प्रिय महीना है सावन का महीना। देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने से जीवन के कष्टों को दूर किया जा सकता है। सावन के महीने से सृष्टि का कार्यभार शिव जी के कंधों पर आ जाता है, क्योंकि विष्णु जी देवशयनी एकादशी से 4 महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भगवान शिव को कुछ राशियां अत्यंत प्रिय हैं। इन राशियों पर प्रभु की कृपा हमेशा बनी रहती है। भोलेनाथ के प्रिय महीने में श्रद्धा के साथ शिव आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर शिव जी की सदैव शुभ-दृष्टि बनी रहती है-

ये भी पढ़े:31 जुलाई से मेष समेत 2 राशियां रहेंगी धनवान, शुक्र गोचर से होगी तिजोरी फुल

तुला राशि

तुला राशि के जातकों पर शिव जी की असीम कृपा बनी रहती है। महादेव को ये राशि बेहद प्रिय है। शिव जी की पसंदीदा राशि की वजह से तुला राशि के जातकों को प्रभु को खुश करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इसलिए इस राशि के लोग लग्जरी वाली लाइफ जीना पसंद करते हैं। जब भी जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़े तो शिव चालीसा का पाठ करने से सुख और शांति मिल सकती है।

कुंभ राशि

भगवान शिव की पसंदीदा राशियों में कुंभ राशि का नाम भी शामिल है। कुंभ राशि का ग्रह स्वामी शनि है। कुंभ राशि वाले मुश्किल से मुश्किल सिचूऐशन को भी आसानी से पार कर लेते हैं। इस राशि के जातकों पर शिव जी की सदैव कृपा बनी रहती है। कुंभ राशि के लोगों को सोमवार और शनिवार के दिन शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे भगवान शिव को खुश करने के साथ-साथ शनि की साढ़े साती के बुरे प्रभाव को भी कम कर सकते हैं।

ये भी पढ़े:6 दिन बाद से 28 अगस्त तक बुध अस्त, राजा समान होगी 3 राशियों की लाइफ

मकर राशि

इस राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। मकर राशि के लोग स्वभाव में बेहद ही परिश्रमी और प्रभावशाली होते हैं। भगवान शिव की मनपसंद राशि में शामिल होने की वजह से मकर राशि के जातकों को भोलेनाथ को खुश करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। वहीं, शिव जी की पूजा-अर्चना करने और शिवलिंग का जलाभिषेक करने से आप अपने कार्यक्षेत्र और शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। शिव जी की उपासने से इस राशि के लोगों पर शनि देव का बुरा प्रभाव भी कम हो जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें