Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Transit Venus Horoscope in Leo Rashifal Shukra 2 zodiacs including Aries will remain wealthy from July 31

31 जुलाई से मेष, मिथुन समेत 1 राशि रहेगी धनवान, Venus गोचर से तिजोरी होगी फुल

  • Transit Venus Horoscope in Leo Rashifal Shukra : शुक्र की शुभ दृष्टि से मां लक्ष्मी की भी कृपा दृष्टि बनी रहती है। सूर्य की राशि में शुक्र के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर जल्द ही पैसों की बारिश होने वाली है।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानSun, 28 July 2024 11:44 PM
share Share

Transit Venus Horoscope in Leo Rashifal Shukra : शुक्र प्रेम, लग्जरी और धन-दौलत के कारक माने जाते हैं। वर्तमान में चंद्र देव की राशि में शुक्र बैठे हुए हैं। शुक्र की चाल शुभ होने पर धन से जेब भरी रहती है और लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहती है। शुक्र के मजबूत होने पर मां लक्ष्मी भी मेहरबान रहती हैं। शुक्र 31 जुलाई के दिन कर्क राशि से सिंह राशि का सफर पूरा करने जा रहे हैं। सूर्य की राशि में शुक्र के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर पैसों की बारिश भी हो सकती है। आइए जानते हैं शुक्र के सूर्य की राशि में गोचर करने से किन राशियों की किस्मत सोने की तरह चमकने वाली है-

ये भी पढ़े:वृश्चिक, तुला, कुंभ समेत 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, पढ़ें लव राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का सिंह गोचर लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने लवर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।

सिंह राशि

शुक्र की बदलती चाल सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा।

ये भी पढ़े:29 जुलाई को इन मूलांक वालों पर होगी धन-वर्षा

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का ये गोचर शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना रहेगा। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशियली आप खूब तरक्की करने वाले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें