6 दिन बाद से 28 अगस्त तक Budh अस्त, 3 राशियों को लाभ ही लाभ
- Mercury Sets Rashifal Budh Transit : बुध की शुभ स्थिति व्यक्ति को करियर में हाई पोजीशन, मान-सम्मान और मालामाल बना सकती है। कुछ ही दिन में बुध अस्त होंगे, जिससे कुछ राशियों को जबरदस्त प्रॉफिट होने वाला है।

Mercury Sets Rashifal Budh Transit : बुध को अन्य ग्रहों के मुकाबले सेनापति का दर्जा प्राप्त है। बुध देव की शुभ स्थिति व्यक्ति को करियर में हाई पोजीशन, मान-सम्मान और मालामाल बना सकती है। वहीं, बुध की खराब स्थिति जीवन में कुछ प्रॉब्लम्स भी पैदा कर सकती है। इस वक्त सिंह राशि में विराजमान बुध उदित अवस्था में गोचर कर रहे हैं। दृक पंचांग के अनुसार 4 अगस्त के दिन बुध उदित से अस्त अवस्था में आ जाएंगे। आइए जानते हैं बुध के अस्त होने से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं-
धनु राशि
बुध के सिंह राशि में अस्त होने से धनु राशि के जातकों को काफी फायदा होगा। इस राशि के लोगों की सैलरी में वृद्धि हो सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। किसी दोस्त की मदद से जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होने लगेंगी।
कर्क राशि
बुध का सिंह राशि में अस्त होना कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। सालों से रुके हुए काम इस राशि के लोगों के बनने लगेंगे। धन-लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। सुख-शांति का माहौल रहेगा। बुध के शुभ प्रभाव से करियर में प्रमोशन होने की भी संभावना है।
सिंह राशि
सिंह राशि में बुध के अस्त होने से इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। बॉस और कलीग्स के सपोर्ट से करियर में आप सभी टास्क बखूबी कंप्लीट कर लेंगे। विदेश की यात्रा करने की भी संभावना है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।