Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Numerology 29 July 2024 Rashifal 1-9 Mulank Prediction check your number

29 जुलाई को इन मूलांक वालों पर होगी धन वर्षा

  • 1-9 Mulank Horoscope Numerology 29 July 2024 Rashifal : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जानें कैसा रहेगा आपका 29 जुलाई का दिन।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानSun, 28 July 2024 11:42 PM
share Share

Numerology Horoscope 29 July 2024 : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी आपके के भविष्य के बारे में बताता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में मूलांक होते हैं। मूलांक के अनुसार, आप अपने जीवन के बारे में जानकारी ले सकते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 29 जुलाई का दिन…

ये भी पढ़े:3 राशियों पर शिव जी की रहेगी शुभ-दृष्टि, सावन भर खूब कमाएंगी धन-दौलत

मूलांक 1 वाले जातकों आज का आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज करियर के मामले में आपको कई सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोगों की पोजीशन चेंज हो सकती है तो कुछ लोगों का ट्रांसफर भी हो सकता है। आज का शुभ अंक 7 रहेगा और शुभ रंग पर्पल रहेगा।

आज मूलांक दो वाले जातकों का दिन प्रोजेक्टिव रहने वाला है। आपको अपने सभी टास्क को टाइम पर पूरा कर लेना चाहिए। इन्वेस्टमेंट के मामले में आज का दिन थोड़ा रिस्की साबित हो सकता है। आज का आपका शुभ अंक 9 रहेगा और शुभ रंग लाल रहेगा।

मूलांक 3 वाले जातकों सावन के दूसरे सोमवार के दिन सरप्राइज पाने के लिए तैयार हो जाइए। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों के बीच खटपट बनी रहेगी। पैसों के मामले पर ध्यान दें। आज का आपका शुभ अंक 6 और शुभ रंग नारंगी रहेगा।

ये भी पढ़े:31 जुलाई से मेष समेत 2 राशियां रहेंगी धनवान, शुक्र गोचर से होगी तिजोरी फुल

मूलांक 4 वाले लोगों का आज का दिन हलचल से भरपूर रहने वाला है। आज आपको अपने जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पॉजिटिव सोच बनाए रखें। अपने लॉन्ग टर्म गोल्स को पूरा करने का प्लान बनाएं। आज का आपका शुभ अंक 1 रहेगा और शुभ रंग येलो रहेगा।

आज मूलांक 5 वाले जातकों का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। चाहे आप शादीशुदा हों, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हों या फिर सिंगल ही क्यों न हों, आज लव के मामले में आपको सरप्राइज मिल सकता है। रोमांटिक डिनर डेट का प्लान बनाएं। आज का आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग गुलाबी रहेगा।

मूलांक 6 वाले जातकों का आज का दिन उथल-पुथल से भरपूर रहने वाला है। आज क्लाइंट को खुश करना आपको काफी मुश्किल लग सकता है। काम के प्रेशर के चलते आपको खुद के लिए समय निकालने में भी काफी प्रॉब्लम होगी। सेहत पर ध्यान दें। आज का आपका शुभ अंक 2 और शुभ रंग नीला रहेगा।

ये भी पढ़े:6 दिन बाद से 28 अगस्त तक बुध अस्त, राजा समान होगी 3 राशियों की लाइफ

मूलांक 7 वालों का आज का दिन हैप्पी-हैप्पी साबित हो सकता है। पैसों के मामले में आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन शानदार रहेगा। बाहर के खाने से परहेज करें। आज का आपका शुभ अंक 4 और शुभ रंग व्हाइट रहेगा।

आज मूलांक 8 वाले जातकों पैसों के मामले में काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। बिजनेस या किसी प्रोजेक्ट के माध्यम से आपको भारी मात्रा में धन लाभ होने की संभावना है। सोच समझ कर आपको इन्वेस्टमेंट से जुड़ा बड़ा डिसीजन लेना चाहिए। आज का आपका शुभ अंक 2 और शुभ रंग ब्राउन रहेगा।

मूलांक 9 वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा स्ट्रेसफुल साबित हो सकता है। काम का प्रेशर काफी ज्यादा सता सकता है। ऑफिस की गॉसिप के चलते हैं आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। किसी भी वाद-विवाद में फंसने से बचें। आज का आपका शुभ अंक 3 और शुभ रंग सिल्वर रहेगा।

 

ये भी पढ़े:सुबह 7:21 मिनट तक सावन के दूसरे सोमवार का शुभ मुहूर्त, जानें उपाय, भोग,पूजाविधि
अगला लेखऐप पर पढ़ें