फेंगशुई: स्टडी रूम में पॉजिटिव एनर्जी कैसे बढ़ाएं?
- Feng Shui: फेंग शुई में ऐसे कई टिप्स बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने स्टडी रूम की एनर्जी को पॉजिटिव बना सकते हैं। फेंग शुई शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजों को घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

दो शब्दों से बना फेंग शुई चाइनीज शास्त्र है। फेंग शुई में ऐसे कई टिप्स बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने स्टडी रूम की एनर्जी को पॉजिटिव बना सकते हैं। फेंग शुई शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजों को घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव कम होता है। इसलिए अगर आप भी स्टडी रूम में पॉजिटिव एनर्जी चाहते हैं तो फेंग शुई की ये लकी चीजें काफी मददगार साबित हो सकती हैं-
स्टडी रूम में पॉजिटिव एनर्जी कैसे बढ़ाएं?
एजुकेशन टावर- अगर आपको अपने स्टडी रूम में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ाना है तो फेंगशुई का एजुकेशन टावर घर लाएं। एजुकेशन टावर को स्टडी रूम में उत्तर दिशा में रखना चाहिए। फेंग शुई शास्त्र के अनुसार, एजुकेशन टावर रखने से बच्चे का फोकस पॉवर बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विंड चाइम- विंड चाइम ऐसा लकी फेंग शुई आइटम है, जो गुड लक को अट्रैक्ट करता है और पॉजिटिविटी को मेंटेन रखता है। इसलिए स्टडी रूम की नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए विंड चाइम लगाएं।
बैंबू ट्री- बांस का पौधा घर के लिए बेहद ही लकी माना जाता है। स्टडी रूम में पूरब की दिशा में बैंबू ट्री लगाने से स्टडी रूम में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ा सकते हैं। घर में बैंबू ट्री लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।
क्रिस्टल बॉल- बच्चों की याद करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए आपको स्टडी रूम में क्रिस्टल बॉल रखना चाहिए। क्रिस्टल बॉल रखने से स्टडी रूम में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर की जा सकती है।
लाफिंग बुद्धा- फेंगशुई विद्या के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्धा रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर में लाफिंग बुद्धा रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बरकरार रहती है। ज्यादातर मेन डोर के सामने लाफिंग बुद्धा को रखना चाहिए, जिससे घर में घुसते ही पहली नजर लाफिंग बुद्धा पर पड़े।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।