Youth Arrested for Setting Forest Fire in Burasti Village Granted Bail बुरास्टी जंगल में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsYouth Arrested for Setting Forest Fire in Burasti Village Granted Bail

बुरास्टी जंगल में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

चकराता तहसील क्षेत्र के रिखनाड़ रेंज के अंतर्गत बुरास्टी गांव में जंगल आग लगाने वाले युवक को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरMon, 28 April 2025 09:21 PM
share Share
Follow Us on
बुरास्टी जंगल में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

चकराता तहसील क्षेत्र के रिखनाड़ रेंज के अंतर्गत बुरास्टी गांव में जंगल में आग लगाने वाले युवक को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जमानत दे दी गई है। शुक्रवार और शनिवार मध्य रात्रि रिखनाड रेंज के बुरास्टी गांव के समीप स्थित जंगल में शरारती तत्वों ने आग लगा दी थी। वन विभाग व स्थानीय लोगों के अथक प्रयास के बाद रविवार दोपहर बाद तक आग पर काबू पाया गया था। जिसके बाद वन दरोगा मायाराम नेगी की तहरीर पर मंगल सिंह पुत्र चन्द्र बहादुर निवासी बुरास्टी जस्टा के विरुद्ध धारा 326 एफबीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद राजस्व विभाग द्वारा टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। राजस्व विभाग की टीम में पटवारी खबौ मीनाक्षी शाह, पटवारी क्वासी सुरेश जिनाटा, पटवारी मानथात जयालाल शर्मा, पी आर डी जवान जयपाल शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।