Hindi Newsधर्म न्यूज़Mangal Gochar 12 May 2025 Nakshtra Parivartan Horoscope zodiac effect

Mangal Gochar 2025: मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मई में, किन राशियों के लिए लाभ के योग

मई में मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। आपको बता दें कि मंगल अभी कर्क राशि में चल रहे हैं। 12 मई 2025 को मंगल देव का गोचर अश्लेषा नक्षत्र में होने जा रहा है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 28 April 2025 11:57 AM
share Share
Follow Us on
Mangal Gochar 2025: मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मई में, किन राशियों के लिए लाभ के योग

मई में मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। आपको बता दें कि मंगल अभी कर्क राशि में चल रहे हैं। 12 मई 2025 को मंगल देव का गोचर अश्लेषा नक्षत्र में होने जा रहा है। यह गोचर 12 मई को सुबह के समय में मंगल का परिवर्तन हो रहा है। आपको बता दें कि अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुधदेव हैं। आइए जानें इस परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होगा और किन राशियों को नुकसान। आपको बता दें कि इस साल मंगल का राशि परिवर्तन अभी कर्क में हैं अब जून में मंगल सिंह राशि में आ जाएंगे। यहां जानें कौन सी राशियां इस परिवर्तन से लाभ पाएंगी।

मकर राशि वालों को मंगल का राशि परिवर्तन लाभ देगा। आपके लिए शुभ लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी हो जाएगी। बिजनेसमैन, नौकरी सभी लोगों को इस समय धन जुड़ी किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस राशि के लोगों को अपने खर्चों पर थोड़ी लगाम लगानी होगी। इस राशि के लोगों की पर्सनल लाइफ में थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

कर्क राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन बहुत अधिक अच्छे फल देने वाला होगा। अगर आप कोई पुराना मकान बेचने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह आपको लाभ देकर जाएगा। स्टॉक या किसी और चीज में अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके पास अच्छे मौके हैं। वैवाहिक संबंध आपके अच्छे बने रहेंगे। कुल मिलाकर आपके लिए अच्छा समय है।

तुला राशि वालों को फिजिकल तौर पर काफी आराम मिलेगा। आपके परिवार में मंगल कार्य होंगे। इसके अलावा अगर आपके सामने कोई परेशानी काफी लंबे समय से थी, तो आपको भी इस समस्या का हल इस दौरान मिल जाएगी। हेल्थ को लेकर अलर्ट रहें और खासकर जोड़ों में दर्द को लेकर आपको आराम मिलेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें