Aaj Ka Rashifal 21 March 2025 aries to pisces daily today horoscope predictions Aaj ka rashifal: 21 मार्च 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 21 March 2025 aries to pisces daily today horoscope predictions

Aaj ka rashifal: 21 मार्च 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

  • Today Horoscope 21 March 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 21 मार्च 2025 को शुक्रवार है। आइए जानते हैं, 21 मार्च का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 March 2025 05:05 AM
share Share
Follow Us on
Aaj ka rashifal: 21 मार्च 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा वृश्चिक राशि में। शनि कुंभ राशि सूर्य, बुध, शुक्र, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- बहुत बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार ठीक ठाक है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:29 मार्च से सिंह व धनु राशि पर शुरू होगी शनि ढैय्या, जानें इसका प्रभाव व उपाय

मिथुन राशि- स्वास्थ्य दबा दबा सा। शत्रु एक्टिव रहेंगे। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- कलह से बचें। स्वास्थ्य पहले से सुधार की ओर। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति ठीक कही जाएगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान का साथ होगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें:8 अप्रैल तक मीन राशि में अस्त हैं बुध, इन 3 राशियों को होगा फायदा

तुला राशि- जुबान अनियंत्रण न होने दें और जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। आकर्षक लगेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: क्या घर के मंदिर में शिवलिंग रखना चाहिए? जानें वास्तु एक्सपर्ट से

मकर राशि- यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान ठीक ठाक। लाल वस्तु पास रखें।