Uttarakhand weather latest forecast heavy rain yellow alert temperature dip Mausam today all updates क्या उत्तराखंड में हो गई मॉनसून की एंट्री? आज इन 6 जिलों में झूमकर बरसेंगे बदरा,आगे भी अलर्ट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Uttarakhand weather latest forecast heavy rain yellow alert temperature dip Mausam today all updates

क्या उत्तराखंड में हो गई मॉनसून की एंट्री? आज इन 6 जिलों में झूमकर बरसेंगे बदरा,आगे भी अलर्ट

Uttarakhand Weather News: 15 जून के बाद भी उत्तराखंड में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। 16 जून यानी सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश में 50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी। गरज-चमक के भी संकेत हैं।

Utkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, देहरादूनSun, 15 June 2025 10:44 AM
share Share
Follow Us on
क्या उत्तराखंड में हो गई मॉनसून की एंट्री? आज इन 6 जिलों में झूमकर बरसेंगे बदरा,आगे भी अलर्ट

उत्तराखंड वालों के लिए संडे का दिन का काफी खुशनुमा रहने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसे मॉनसून की दस्तक के रूप में भी देखा जा रहा है।

इन जिलों में आज झूमकर बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को नैनीताल,बागेश्वर, पिथौरागढ़,चंपावत,चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट किया गया है। अन्य जिलों में बारिश के तेज दौर हो सकते हैं। देहरादून में शनिवार को तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। पंतनगर में भी तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38.6 दर्ज किया गया।

आगे भी झमाझम के लिए रहिए तैयार

15 जून के बाद भी उत्तराखंड में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। 16 जून यानी सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश में 50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी। गरज-चमक के भी संकेत हैं। 17 और 18 जून को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा और भारी बारिश देखने को मिलेगी। 19 जून को एक बार फिर बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।