कोंच और आंती से 11 गिरफ्तार
कोंच व आंती थाने की पुलिस ने शराब के नशे में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोंच थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के अनुसार, सुदामा यादव, लालू पासवान, नंदू पासवान, नागेन्द्र, पंकज पासवान, और अन्य वारंटियों को...

कोंच व आंती थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 11 लोग को गिरफ्तार किया है। कोंच थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया शराब के नशे में रहे केर-दौलतपुर गांव के रहने वाला सुदामा यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं डिहुरी गांव से लालू पासवान,नंदू पासवान,नागा उर्फ नागेन्द्र व पंकज पासवान को गिरफ्तार किया गया। भीमपुर मंझियावां टोला धनु बिगहा से वारंटी रामकांत कुमार,मुंगेश्वर यादव,पिंटू कुमार व रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं आंती थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शिवा बिगहा से वारंटी महेन्द्र यादव उर्फ भुखमरी और कोराप से वारंटी अखिलेश सिंह को गिरफ्तार किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।