एमपी में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा; 6 मजदूर जख्मी, किस वजह से हादसा- VIDEO
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया। इससे छह मजदूर घायल हो गए। कैसे हुआ यह हादसा? इस रिपोर्ट में जानें…

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से छह मजदूर घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 12 बजे पोहरी राजमार्ग पर एक बस स्टैंड और रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। छह घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे पुल पर ढलाई का काम कर रहे थे।
पुल को 80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाना था। निर्माण कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि निर्धारित सीमा से अधिक कंपन की वजह से यह हादसा हुआ। कोतवाली थाने के प्रभारी कृपाल सिंह राठौर ने बताया कि निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि तकनीकी जांच की जा रही है। निष्कर्षों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना शनिवार रात करीब 12 बजे पोहरी राजमार्ग पर एक बस स्टैंड और रेलवे लेवल क्रॉसिंग के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि पुल का जो हिस्सा गिरा है, उसके नीचे कोई भी काम नहीं कर रहा था। इस कारण बड़ी संख्या में लोग हताहत नहीं हुए। छह घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे पुल पर ढलाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
पुलिस के इस हिस्से को 80 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। एमपी के लोक निर्माण विभाग (एमपीपीडब्ल्यूडी) ने ‘सुभम कंस्ट्रक्शन’ नामक कंपनी को पुल निर्माण का ठेका दिया है। कंपनी के निर्माण गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी प्रवीण पांडे ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। निर्धारित सीमा से अधिक कंपन की वजह के चलते यह हादसा हुआ।
वहीं कोतवाली थाने के प्रभारी कृपाल सिंह राठौर ने बताया कि निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। तकनीकी जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। ध्वस्त हो चुके मलबे को हटाने के लिए बुलडोजर लगाया गया है।