167 Employees Dismissed from Shani Shingnapur Temple Trust Amid Controversy शनि शिंगणापुर मंदिर ने 114 मुस्लिम सहित 167 कर्मचारी बर्खास्त किए, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi News167 Employees Dismissed from Shani Shingnapur Temple Trust Amid Controversy

शनि शिंगणापुर मंदिर ने 114 मुस्लिम सहित 167 कर्मचारी बर्खास्त किए

मुंबई के अहिल्यानगर जिले में शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट ने अनुशासनहीनता के आरोप में 167 कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। इनमें से 114 कर्मचारी मुस्लिम समुदाय से हैं। ट्रस्ट ने कहा कि यह निर्णय...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 15 June 2025 07:47 PM
share Share
Follow Us on
शनि शिंगणापुर मंदिर ने 114 मुस्लिम सहित 167 कर्मचारी बर्खास्त किए

मुंबई, एजेंसी महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट ने अनुशासनहीनता व अनियमितताओं को लेकर 167 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त कर्मचारियों में 114 मुस्लिम समुदाय से हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के एक अधिकारी ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से प्रशासनिक आधार पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बर्खास्त किए गए कर्मचारी सेवा नियमों का उल्लंघन व अनुशासनहीनता करते पाए गए थे। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब कुछ हिंदू संगठनों ने हाल ही में मंदिर परिसर में मुस्लिम कर्मचारियों की मौजूदगी पर विरोध जताया था।

उन्होंने ऐसे पवित्र स्थान पर गैर हिंदू की उपस्थिति को अस्वीकार्य करार दिया था। हालांकि मंदिर ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि बर्खास्तगी धार्मिक पहचान से प्रेरित नहीं है। बर्खास्त किए गए 167 कर्मचारियों में 114 मुस्लिम हैं जबकि शेष कर्मचारी हिंदू हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने निर्णय की निंदा करते हुए इसे नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करार दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।