एसएसपी ने किया साइबर सेल का निरीक्षण
रुद्रपुर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने साइबर सेल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को साइबर जागरूकता कार्यक्रम करने और पीड़ितों की मदद करने के निर्देश दिए। 2024 में, ऊधमसिंह नगर साइबर सेल ने 88 लाख...
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने गुरुवार को साइबर सेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साइबर जागरूकता संबंधी कार्यक्रम करने और साइबर पीड़ितों की तत्काल सहायता करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि ऊधमसिंह नगर साइबर सेल ने वर्ष 2024 में अब तक अठासी लाख से अधिक की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई है। जबकि साढ़े आठ करोड़ रुपये की धनराशि विभिन्न खातों में होल्ड करवाई गई है। उन्होंने साइबर सेल में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों को साइबर पीड़ितों की तत्काल सहायता करने और कार्यों में अधिक गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।