Relief from Heatwave Light Rain and Cool Breeze in Rudrapur बारिश से मौसम ने बदली करवट, गर्मी से मिली राहत, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsRelief from Heatwave Light Rain and Cool Breeze in Rudrapur

बारिश से मौसम ने बदली करवट, गर्मी से मिली राहत

रुद्रपुर में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिसने गर्मी से राहत दिलाई। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा था, लेकिन बारिश के बाद अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 16 May 2025 04:49 PM
share Share
Follow Us on
बारिश से मौसम ने बदली करवट, गर्मी से मिली राहत

रुद्रपुर, संवाददाता। शहर में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने तपती गर्मी से राहत दिला दी। बीते तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान ने जनजीवन को बेहाल कर रखा था। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा था, लेकिन सुबह की फुहारों और ठंडी बयार ने मौसम का मिजाज बदल दिया। अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। पंतनगर कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज सुबह रुद्रपुर क्षेत्र में 2.4 मिमी बारिश हुई।

उन्होंने बताया कि अगले दो दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबादी के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं। बारिश से न केवल तापमान में गिरावट आई, बल्कि लोगों ने भी राहत की सांस ली। शहरवासियों ने गर्मी से बचने के लिए सुबह का मौसम खुलकर एन्जॉय किया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम के रुख में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।