मेरठ : 68 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार
Meerut News - दो कारीगरों ने तीन सर्राफ से 700 ग्राम पक्का सोना लेकर जेवरात बनाने का वादा किया, लेकिन 15 दिन बाद भी जेवरात नहीं लौटाए। जब सर्राफ उनके घर पहुंचे, तो पता चला कि उन्होंने मकान बेच दिया है। पुलिस ने...

सर्राफ से पक्का सोना लेकर जेवरात तैयार करने वाले दो कारीगर फिर तीन सर्राफ को चूना लगाकर फरार हो गए। वह तीन सर्राफ का 68 लाख कीमत का लगभग 700 ग्राम सोना लेकर फरार हुए हैं। देहलीगेट थाना पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। देहलीगेट के सराय लाल कुएं वाली गली में शफक्कत, वसीम और सज्जाद ज्वैलरी बनाने का काम करते हैं। वह कारीगरों को पक्का सोना देकर ज्वैलरी तैयार कराते हैं। उन्होंने रशीदनगर निवासी शहजाद व शाहनवाज को काम दिया हुआ था। 2 मई से 6 मई के बीच दोनों कारीगर शफक्कत, वसीम और सज्जाद से क्रमश: 299.700 ग्राम, 240 ग्राम और 160.300 ग्राम सोना ले गए।
15 दिन के भीतर ज्वैलरी तैयार कर देने का भरोसा दिलाया। 15 दिन बाद ज्वैलरी नहीं मिली तो वह उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि शहजाद व शाहनवाज ने धमका कर भगा दिया और सोना लौटाने से मना कर दिया। झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। कारोबार से जुड़े सम्मानित लोगों को लेकर जब वह आरोपियों के घर लेकर पहुंचे तो पता चला उन्होंने मकान बेच दिया है। सराय लाल दास वाले मकान पर वह ताला डालकर चले गए हैं। उन्होंने बताया सोने की बाजारी कीमत करीब 68 लाख है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।