जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधकारियों ने सुनी पूर्व सैनिकों की समस्याएं
खटीमा में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक कैंप का आयोजन किया। इसमें 38 पूर्व सैनिक और 22 वीर नारियों ने भाग लिया। कैंप में केंद्र और राज्य सरकार की...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 16 May 2025 01:49 PM

खटीमा। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय उधमसिंह नगर की ओर से ब्लॉक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 38 पूर्व सैनिक एवं 22 वीर नारियों ने प्रतिभाग किया। कैंप के माध्यम से पूर्व सैनिक व वीर नारियों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पीसी मासीवाल, सहायक अधिकारी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट सुंदर सिंह, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।