BJP Workers Celebrate Indian Army s Valor with Tiranga Flag Hoisting तिरंगा लेकर भारतीय सेना के शौर्य पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsBJP Workers Celebrate Indian Army s Valor with Tiranga Flag Hoisting

तिरंगा लेकर भारतीय सेना के शौर्य पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सितारगंज में तिरंगा फहराकर भारतीय सेना के पराक्रम को नमन किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए सेना को सलाम किया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 8 May 2025 08:44 PM
share Share
Follow Us on
तिरंगा लेकर भारतीय सेना के शौर्य पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता

सितारगंज। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम नगर के मुख्य चौक पर तिरंगा फहराकर भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को नमन किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया कि भारत आतंक व आतंक को पनाह देने वालों को कतई माफ नहीं करेगा। पहलगाम हमले में पर्यटकों की नृशंस हत्या का बदला लेने के लिए भारतीय सेना को सैल्यूट किया। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किच्छा रोड, खटीमा रोड में तिरंगा यात्रा निकालकर सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, नवीन भट्ट, सतीश उपाध्याय, राकेश त्यागी, महेश मित्तल, भोला जोशी, भीमसेन गर्ग शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।