देश में भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं: चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के अलावा देश में कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के कल्याण के लिए काम करने की बात की। जौलीग्रांट...
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में भाजपा के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के कल्याण में जुटी है। सोमवार को सुबह 09:45 बजे इंडिगो की फ्लाइट से केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने पुष्पगुच्छ और उत्तराखंडी टोपी पहनाकर स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री चौहान ने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश की जनता को चारधाम यात्रा प्रारंभ करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है।
उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के राज्यों में अग्रिम श्रेणी में शामिल हो रहा है। भाजपा के अलावा कोई दूसरा विकल्प देश में नहीं है। राष्ट्र के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जनता के कल्याण में जुटी हुई है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हो गए। स्वागत करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री, मनीष छेत्री, हेमंत नेगी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।