BJP Councillor Ravindra Singh Sent to Jail After Shooting Incident at Municipal Depot अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भाजपा पार्षद रविंद्र को जेल भेजा, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsBJP Councillor Ravindra Singh Sent to Jail After Shooting Incident at Municipal Depot

अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भाजपा पार्षद रविंद्र को जेल भेजा

Meerut News - भाजपा पार्षद रविंद्र सिंह को नगर निगम डिपो में विवाद के बाद गोलीबारी के मामले में जेल भेज दिया गया है। इस घटना में एक कर्मचारी घायल हुआ था। पार्षद को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीधे जेल भेजा गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 17 May 2025 10:02 PM
share Share
Follow Us on
अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भाजपा पार्षद रविंद्र को जेल भेजा

नगर निगम डिपो में विवाद के बाद कर्मचारी को गोली मारने के आरोपी भाजपा पार्षद रविंद्र सिंह की अस्पताल से छुट्टी होने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पार्षद समेत तीन लोग जेल भेजे गए हैं। अन्य की तलाश जारी है। भाजपा नेता रविंद्र सिंह सरायकाजी वार्ड 18 से पार्षद हैं। 10 अप्रैल की सुबह उनका नगर निगम डिपो पर कर्मचारियों से विवाद हो गया। करीब 15 मिनट तक जमकर मारपीट हुई। कर्मचारियों ने पार्षद व उनके साथियों को बाहर खदेड़ दिया। आरोप है कि पार्षद ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। एक गोली नगर निगम के चालक अविनाश के पैर में लगी, जिसके बाद बखेड़ा हो गया।

कर्मचारियों ने पार्षद रविंद्र सिंह से मारपीट कर दी, जिसमें वह लहूलुहान हो गए। आनन फानन में सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी, एसएचओ सिविल लाइन सतवीर सिंह अत्री फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पार्षद को हिरासत में लिया। पुलिस ने पार्षद समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हिरासत में लिए गए दो युवकों को जेल भेज पुलिस ने पार्षद को अस्पताल में भर्ती करा दिया, तभी से उनका पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा था। 24 घंटे पुलिस उनकी निगरानी कर रही थी। शुक्रवार को करीब 35 दिन बाद मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने पार्षद रविंद्र सिंह को छुट्टी दे दी, जिसके बाद उन्हें जेल में दाखिल कर दिया गया। समझौते की पटकथा हुई थी तैयार कई दिन तनातनी के बाद महापौर कैंप कार्यालय में राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज समेत भाजपा नेताओं के सामने पार्षद रविंद्र और कर्मचारी अविनाश के परिवार ने आपस में समझौता करने का दावा किया था। हालांकि एसएसपी ने साफ कर दिया था कि समझौते से पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है। इनका कहना है... कोर्ट की कस्टडी में पार्षद रविंद्र सिंह का उपचार चल रहा था। सेहत में सुधार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी कर दी। इसके बाद शुक्रवार को पार्षद को कोर्ट के आदेश पर जेल में दाखिल कर दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है - अभिषेक तिवारी, सीओ सिविल लाइन।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।