Grand Hanuman Jayanti Nishan Yatra Celebrated in Nanakmatta नानकमत्ता में निकाली गई भव्य निशान यात्रा, Kashipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsGrand Hanuman Jayanti Nishan Yatra Celebrated in Nanakmatta

नानकमत्ता में निकाली गई भव्य निशान यात्रा

नानकमत्ता में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिनमें महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में थीं। भक्त बैंड बाजे की धुन पर नाचते-गाते रहे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरFri, 11 April 2025 08:30 PM
share Share
Follow Us on
नानकमत्ता में निकाली गई भव्य निशान यात्रा

नानकमत्ता। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने पारम्परिक वेश में निशान यात्रा में हिस्सा लिया। सैकड़ों की संख्या पर महिलाएं, पुरुष, बच्चे निशान यात्रा में शामिल हुए। निशान यात्रा पर बाबा के जयकारे, बाबा के भजनों और बैंडबाजे की धुन पर भक्त नाचते गाते हुए चल रहे थे। शहर वासियों ने निशान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। निशान यात्रा में शामिल बाबा के भक्तों के लिए जगह-जगह शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। निशान यात्रा पर बालाजी महाराज का दरबार भी सजाया गया। निशान यात्रा सनातन धर्म मंदिर से होते हुए गुरुद्वारा मार्ग, डेरा कार सेवा मार्ग, सितारगंज मार्ग, खटीमा मार्ग होते हुए मंदिर में समापन हुई। निशान यात्रा पर सामाजिक संगठन राजनीतिक धार्मिक हस्तियों ने भी भाग लिया। यहां महेश गोयल, छगनलाल अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, विशाल गोयल, विकास गुलाटी, प्रमोद अग्रवाल, सुजल यादव शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।