Uttarakhand Mandi Committee Union Elects New Leadership लवकेश गिरी को मंडी कर्मचारी संघ का मंडल अध्यक्ष चुना, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsUttarakhand Mandi Committee Union Elects New Leadership

लवकेश गिरी को मंडी कर्मचारी संघ का मंडल अध्यक्ष चुना

उत्तराखंड मंडी समिति कर्मचारी संघ की बैठक में लवकेश गिरी को मंडल अध्यक्ष, परमवीर सिंह को मंडल उपाध्यक्ष और शल्फी को मंत्री चुना गया। बैठक में गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें पंकज राज शाह को...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारSun, 18 May 2025 06:46 PM
share Share
Follow Us on
लवकेश गिरी को मंडी कर्मचारी संघ का मंडल अध्यक्ष चुना

उत्तराखंड मंडी समिति कर्मचारी संघ की बैठक में कृषि उत्पादन मंडी समिति यूनियन के सचिव लवकेश गिरी को संघ का मंडल अध्यक्ष चुना गया। साथ ही परमवीर सिंह को मंडल उपाध्यक्ष और शल्फी को सर्वसम्मति से मंत्री चुना गया। रविवार को मंडी समिति में आयोजित संघ की बैठक में गढ़वाल मंडल की मंडल कार्यकारिणी का गठन हुआ। उत्तराखंड मंडी समिति कर्मचारी संघ के संरक्षक ओमप्रकाश, अध्यक्ष चंद्रशेखर और अन्य प्रांतीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान पंकज राज शाह को मंडल संगठन मंत्री और यदुवीर सिंह रावत को मंडल कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को प्रांतीय महामंत्री पूरन सिंह ने शपथ दिलाई।

बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न और अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।