India s Valor Madan Kaushik Calls for Participation in Tiranga Shaurya Samman Yatra तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा की तैयारी में जुटे विधायक मदन कौशिक और भाजपा पदाधिकारी, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsIndia s Valor Madan Kaushik Calls for Participation in Tiranga Shaurya Samman Yatra

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा की तैयारी में जुटे विधायक मदन कौशिक और भाजपा पदाधिकारी

- माया देवी मंदिर से हरकी पैड़ी तक निकाली जाएगी तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा की तैयारी में जुटे विधायक मदन कौशिक और भाजपा पदा

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारFri, 16 May 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा की तैयारी में जुटे विधायक मदन कौशिक और भाजपा पदाधिकारी

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा यात्रा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को विधायक मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं की बैठ ली। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सभी गौरवान्वित हैं। कहा कि भारत की तीनों सेनाओ ने जो पराक्रम दिखाया है यह हम सबके लिए गौरव के क्षण हैं। भारतीय सेना ने जिस तरह पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों को तबाह किया है वह पूरी दुनिया ने देखा है। यह आज का नया भारत है पाकिस्तान की सीमा में 100 किलोमीटर तक अंदर जाकर आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूत कर हमारी भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम की नई गाथा लिखी है और पाकिस्तान जैसे देश को भारत की ताकत का एहसास भी करा दिया है।

उन्होंने नगरवासियों से शनिवार को माया देवी पार्किंग से से हरकी पैड़ी तक निकलने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।