Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बागेश्वरPost-Rain Sunshine Boosts Farmers Hope in Bageshwar Road Clearance Underway

मौसम ने दी राहत, सात बंद सड़कों के खुलने की उम्मीद

बागेश्वर में लगातार बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है। धूप निकलने से किसान धान की कटाई और मढ़ाई में जुट गए हैं। सात सड़कें मलबा आने से बंद हैं, लेकिन जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि जल्द ही इन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरThu, 19 Sep 2024 05:47 AM
share Share

बागेश्वर। लगातार बारिश के बाद गुरुवार को जिले का मौसम साफ हो गया है। सुबह से चटख धूप निकल रही है। मौसम के इस मिजाज से किसान खुश हैं। अब वह धाान कटाई व मढ़ाई में लग गए हैं। लोगों को सात बंद सड़कों को खुलने की उम्मीद जगने लगी है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पगना-शक्तेश्वर, पंद्रपाली-पुरकोट, रमाड़ी-कनौली, कपकोट-तेजम, विजयपुर-भाटगाड़, काफलीकमेड़ा तथा गुलम परेगड़ मार्ग मलबा आने से बंद हैं। इनमें चार सड़कें लंबे समय से बंद हैं। ग्रामीणों को तहसील तथा जिला मुख्यालय आने के लिए मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद मार्ग खोलने का काम चल रहा है। जल्द मार्ग खोल दिए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें