पूर्व सैनिकों की डीएससी की भर्ती तीन जून को
कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र में पूर्व सैनिकों के लिए डीएससी की भर्ती तीन जून को होगी। इसमें सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा और सेवानिवृत्ति की...

कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र में पूर्व सैनिकों की डीएससी की भर्ती होगी। यह भर्ती तीन जून को आयोजित की जाएगी। इसके लिए केंद्र की ओर से रोस्टर जारी कर दिया गया है। केंद्र से जारी सूचना के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों पर भर्ती होगी। जिसमें मेडिकल कैटेगरी शेप-वन वाले पूर्व सैनिक ही भाग ले सकेंगे। सिपाही जनरल ड्यूटी पद के लिए वह अभ्यर्थी पात्र होंगे जो 30 जून 2023 से 31 मई 2025 के बीच सेवानिवृत्त हुए हों और जिनकी आयु 46 वर्ष से कम हो। साथ ही सेवानिवृत्ति को दो वर्ष से अधिक न हुए हों।
वहीं, सिपाही क्लर्क (एसडी) पद के लिए 30 जून 2020 से 31 मई 2025 की सेवानिवृत्ति रखी गई है। उम्र सीमा 48 साल है। यहां उनकी सेवानिवृत्ति को पांच वर्ष से अधिक न हुए हों। भर्ती की प्रक्रिया दो जून को सुबह 8:30 बजे से दस्तावेज जांच के साथ शुरू होगी। तीन जून को सुबह छह बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक मापदंड परीक्षण होगा। उम्मीदवारों को डिस्चार्ज बुक, एजीआई एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र, एक्स टीए पर्सनेल, एटीसी प्रमाण पत्र, अवतीर्ण प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों के साथ 16 पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो लानी होंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।