ताड़ीखेत में ‘तिरंगा सम्मान यात्रा से सेना के शौर्य को सराहा
आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली यात्रा आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली यात्रा आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली यात्रा
रानीखेत, संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित भाजपाइयों ने गुरुवार को ताड़ीखेत में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। यात्रा में पूर्व सैनिक, आमजन तिरंगे के साथ पद यात्रा पर निकले। ताड़ीखेत ब्लाक मुख्यालय में निकली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के साथ विधायक डा. प्रमोद नैनवाल और कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने वीर सैनिकों, वायुसेना, नौसेना और सभी सुरक्षा बलों के शौर्य की सराहना की। कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत ने कड़ा कदम उठाया है। भारत अब आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। आतंकवाद तथा उनके समर्थकों के लिए भी इस आपरेशन के माध्यम से साफ संदेश दे दिया गया है कि आतंकी कार्रवाई का जवाब किसी भी कीमत पर दिया जाएगा।
यहां भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, लीला बिष्ट, नगर अध्यक्ष ललित मेहरा, मोहन नेगी, विमल भट्ट, रामेश्वर गोयल, गणेश राम, राम सिंह, विनोद भार्गव, दीप्ती बिष्ट, पुष्पा तिवारी, रेखा आर्या, उमेश पंत, दर्शन मेहरा, मंजीत भगत, आशु भगत आदि थे। भाजपा ने तैयारियों को लेकर बैठक की अल्मोड़ा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गुरुवार को भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष मेहश नयाल के नेतृत्व में बैठक की। उन्होंने बताया कि 13 से 23 मई तक राष्ट्रवादी तिरंगा यात्रा निकाली जानी है। इसके तहत अल्मोड़ा में शुक्रवार सुबह 11 बजे आर्मी गेट से शहीद पार्क शिखर तिराहे तक शोर्य सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में सांस्कृतिक दल, सामाजिक संगठन, भूतपूर्व सैनिक आम नागरिक शामिल होंगे। बैठक में नगर अध्यक्ष विनित बिष्ट, धर्मेन्द्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, महिपाल बिष्ट, मीना भैसोड़ा, संजय कालाकोटी, जगत तिवारी, नवीन बिष्ट, राजेंद्र जोशी, रेखा आर्य, हरीश कनवाल, राहुल जोशी, देवेन्द्र भट्ट आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।