Sampurnanand Sanskrit University Forms 15 Committees for NAAC Evaluation Preparation संविवि में नैक मूल्यांकन के लिए 15 समितियां गठित, Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsSampurnanand Sanskrit University Forms 15 Committees for NAAC Evaluation Preparation

संविवि में नैक मूल्यांकन के लिए 15 समितियां गठित

Varanasi News - वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नैक मूल्यांकन की तैयारी के लिए 15 समितियों का गठन किया गया है। इनमें स्वागत एवं संवाद समिति, परिसर व्यवस्था समिति, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन समिति, क्रीड़ा...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीMon, 12 May 2025 12:47 AM
share Share
Follow Us on
संविवि में नैक मूल्यांकन के लिए 15 समितियां गठित

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नैक मूल्यांकन की तैयारी के लिए कुल 15 समितियों का गठन किया गया है। नैक की टीम का आगमन 15 से 31 मई के बीच प्रस्तावित है। विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार आठ सदस्यों वाली स्वागत एवं संवाद समिति का संयोजक प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी को बनाया गया है। परिसर व्यवस्था समिति के संयोजक प्रो. शैलेश कुमार मिश्र होंगे। इस समिति में छह सदस्य हैं। प्रो. रमेश प्रसाद के नेतृत्व वाली छह सदस्यीय समिति पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन करेगी। क्रीड़ा समिति का संयोजक प्रो. जितेंद कुमार को बनाया गया है।

इस समिति में पांच सदस्य हैं। चार सदस्यों वाली पुस्तकालय व्यवस्था समिति का संयोजक प्रो. राजनाथ को बनाया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति का संयोजक प्रो. विधु द्विवेदी को बनाया गया है। इस समिति में संयोजक सहित कुल चार सदस्य हैं। छह सदस्यों वाली अभिभावक एवं छात्र संवाद समिति के संयोजक प्रो. शैलेश कुमार मिश्र बनाए गए हैं। वहीं शास्त्रार्थ समिति के संयोजक प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी बनाए गए हैं। इस समिति में कुल पांच सदस्य हैं। तीन सदस्यों वाली अभिभावक समिति के संयोजक प्रो. राजनाथ बनाए गए हैं। वर्तमान एवं पुरातन छात्र समिति में कुल दो सदस्य रखे गए हैं। संयोजक प्रो. दिनेश कुमार गर्ग को बनाया गया है। केंद्रीय सेवा समिति में चार सदस्य शामिल किए गए हैं। इसका संयोजक प्रो. शैलेश कुमार मिश्र को बनाया गया है। प्रकाशन व्यवस्था समिति के संयोजक प्रो.कमलाकांत त्रिपाठी बनाए गए हैं। इस समिति में छह सदस्य हैं। कार्यालय व्यवस्था प्रशिक्षण के लिए दो समितियों का गठन किया गया है। पहली समिति के संयोजक प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल एवं दूसरी समिति के संयोजक प्रो. सुधाकर मिश्र बनाए गए हैं। आवास एवं भोजन व्यवस्था समिति का संयोजक प्रो. रमेश प्रसाद को बनाया गया है। इस समिति में कुल छह सदस्य हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।