Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Mainpuri Accident House Collapsed due to heavy rain two died including one woman

हादसा! बारिश में भरभरा के गिरा मकान, मलबे में दबकर महिला समेत दो की मौत

मैनपुरी में कुरावली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजलपुर में बरसात के दौरान कच्चा मकान गिर पड़ा। जिसके मलबे की चपेट में आकर महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, मैनपुरीThu, 12 Sep 2024 05:39 AM
share Share

मैनपुरी में कुरावली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजलपुर में बरसात के दौरान कच्चा मकान गिर पड़ा। जिसके मलबे की चपेट में आकर महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण अचानक मकान गिरा और घर वाले अपनी जान नहीं बचा पाए।

घटना गुरुवार सुबह 8 बजे की है। ग्रामवासी 40 वर्षीय ममता पत्नी स्वर्गीय कप्तान सिंह तथा दिलीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी उशीर गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद के ऊपर कच्चा मकान गिर पड़ा। जिसके मलबे की चपेट में आकर दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तेज धमाका हुआ तो आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। जब तक मलबा हटाकर दोनों को निकाला जाता तब तक दोनों की ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मलवे से दोनों शवों को बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम केलिएभिजवादिया।

ये भी पढ़े:इस्लामिक जिहाद के लिए कई राज्यों में फैला धर्मांतरण का नेटवर्क

गिरी कंपोजिट स्कूल की छत
फिरोजाबाद में भी ऐसा ही हादसा हुआ। संविलियन विद्यालय गडौरा में पुराने जर्जर भवन के एक कक्षा कक्ष की छत बरसात के दौरान गिर गई। छत गिरने की जानकारी मिलने पर यहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हालांकि बताया जाता है कि इस कक्ष में शिक्षण कार्य नहीं होता है। स्कूल का यह हिस्सा जर्जर हाल में है तथा इसमें शिक्षण कार्य पहले ही बंद है।

इन जिलों में स्कूल बंद
ब्रज में बारिश के रेड अलर्ट के चलते गुरुवार को 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन भी भारी बारिश की चेतावनी है। एटा, आगरा, फिरोजाबाद और आस-पास के इलाकों में बीएसए ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूलों को गुरुवार को अवकाश घोषित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें