फिरोजाबाद की एक महिला के साथ आगरा के बिचपुरी क्षेत्र स्थित एक होटल में दो युवकों ने दुराचार किया। तीसरे ने वीडियो बनाया। महिला के जेवरात छीन लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 80 हजार रुपये मांगे।
कर्नाटक में भाजपा के विधायक मुनिरत्ना और छह अन्य व्यक्तियों के खिलाफ बलात्कार और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि रिसॉर्ट में उसके साथ दरिंदगी की गई।
यूपी में हापुड़ के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने मंगलवार को मेरठ मेडिकल में बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टर के अनुसार जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। दुष्कर्म का आरोपी दादा जुलाई से जेल में है।
फ्रांस में एक दशक तक पत्नी को ड्रग खिलाकर 50 से अधिक लोगों से अपनी पत्नी का रेप करवाने वाले शख्स ने अदालत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने खुद के लिए रहम की भी भीख मांगी।
बिजनौर में पॉक्सो अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद्र शुक्ला ने दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में शेरकोट के मनोज कुमार को दोषी पाकर 40 साल के कठोर कारावास की सजा का फैसला सुनाया है।
अजमेर की महिला डॉक्टर के साथ कानपुर देहात के रूरा में रेप और एक लाख रुपये लूटने की वारदात हुई है। महिला डॉक्टर इतना डर गई कि वह यहां से किसी तरह से जान बचाकर अजमेर लौट गई। वहां के आदर्श नगर थाने में महिला डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोलकाता के आर जी कर अस्पताल मामले में आंदोलनकारी डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही हो जाती, तब तक काम बंद रहेगा। उनकी मदद को एक रिटायर्ड शिक्षिका ने अपनी पेंशन से रकम दान की है।
सीबीआई ने शनिवार शाम अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया था। संदीप घोष के खिलाफ सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप भी जोड़ा था। घोष फिलहाल आरजी कर अस्पताल से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, तनय पाल बच्चों के वार्ड में आया और महिला को गलत तरीके से छूने लगा। उसने उसे निर्वस्त्र करने का भी प्रयास किया। आरोपी ने इस घटना को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया।
बच्ची ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। सब्जी दुकानदार असगर अंसारी ने उसे बातचीत में रोक लिया। बच्ची को बहला फुसला कर गांव के एक सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। कांड को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया और फिर से दुकान पर आकर बैठ गया।
पुलिस डिप्टी कमिश्नर अनीश सरकार ने कहा, 'यह साजिश संभवतः उस दिन रची गई, जिस दिन जूनियर चिकित्सक राज्य सचिवालय नबान्न गए थे। तकनीकी विश्लेषण के बाद ऑडियो क्लिप की पुष्टि हो गई है।'
जनहित याचिका में कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर निर्भया कानून है, पॉक्सो ऐक्ट के तहत सख्त प्रावधान हैं। इसके बाद भी महिलाओं के खिलाफ रेप समेत हिंसक वारदातों में कमी नहीं देखी जा रही। इसके अलावा बंगाल, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने सख्त कानून बनाते हुए सजा-ए-मौत तक का प्रावधान कर दिया है।
कन्नौज रेप कांड में पीड़िता की बुआ ने अब पूरे कांड को साजिश बताते हुए एक भाजपा नेता, एक प्रापर्टी डीलर का नाम लिया। इसमें जिला अस्पताल के एक डॉक्टर को भी शामिल बताया। इससे पहले उसने इसे सपा नेता की साजिश बताया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी महिला से शादी का झूठा वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाना प्रथम दृष्टया दुष्कर्म है। कोर्ट ने दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में दर्ज मुकदमे को रद्द करने की याचिका खारिज कर दी।
आसिफ से उसकी जान पहचान हो गई। पहाड़ घूमने के बहाने वह एक बार लोहाघाट आ गया। इसी दौरान उसने युवती से बातचीत और करीबियां बढ़ानी शुरू कर दी, लेकिन अपनी असली पहचान युवती से छिपाए रखी।
फिरोजाबाद में एक लड़के ने महिला चिकित्साकर्मी के साथ पहले दोस्ती बढ़ाई फिर उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। एक दिन मौका पाकर लड़के ने रेप किया और फिर वीडियो बना ली। लड़के ने कई बार ब्लैकमेल कर रेप किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय संदीप घोष की उम्र 45 साल थी। वह हॉस्पिटल में क्लिनिकल अटैचमेंट प्रोग्राम के हिस्से के रूप में हांगकांग गए थे। तब वह मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के चीफ फिजिशियन थे।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से बलात्कार और हत्या की घटना हुई थी। इसे लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच घोष को सीबीआई ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में 2 सितंबर को गिरफ्तार किया था।
महिला अधिकारी ने कहा, 'पार्टी के बाद स्टेशन पर विंग कमांडर ने मुझसे पूछा कि क्या आपको गिफ्ट मिला है? मैंने कहा कि मुझे कुछ नहीं मिला। तो उसने मुझे अपने कमरे में आने को कहा जहां बहुत से उपहार रखे हुए थे।'
ट्रेनी डॉक्टर की मां ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, 'अगर ऐसी घटना उनके घर पर हुई होती तो क्या वह ऐसी बात कहतीं।'
ममता बनर्जी ने कहा कि विनीत गोयल ने प्रदर्शनों के बाद इस्तीफे की पेशकश की है, लेकिन हमें दुर्गा पूजा के मद्देनजर ऐसे किसी व्यक्ति की जरूरत है जिसे कानून व व्यवस्था की समझ हो।
ममता बनर्जी कहती हैं, ‘बिहार के लोगों से मैं हाथ जोड़कर गुजारिश करती हूं। भाई लोग, हम आपको अपने घर का ही आदमी सझते हैं। आप काम करते हैं तो यह सोचिए कि यह भी आपका ही घर है।’
कपिल सिब्बल के पत्थर फेंकने के आरोप पर बागची ने पलटवार किया। उन्होंने पूछा कि कोई सीनियर वकील कोर्ट में इस तरह के बयान कैसे दे सकता है? इस पर चीफ जस्टिस ने कहा, 'क्या आप अदालत के बाहर गैलरी को संबोधित करने के प्रयास में हैं?
पंतनगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री एक विद्यालय में 12वीं की छात्रा है। जब वह कक्षा 10 की छात्रा थी, तो वह अपनी एक सहेली के साथ स्कूल जाती थी।
पश्चिम बंगाल के कई शहरों एवं कस्बों में आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के संबंध में रविवार रात न्याय की मांग करने वाले नारे गूंजे। आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।
विकास चटर्जी ने कहा कि एमडी अब्बास को मौत की सजा 2 धाराओं के तहत सुनाई गई। एक धारा 302 है, जो हत्या से जुड़ी है। दूसरा POCSO एक्ट का सेक्शन 6 है।
आरोपी संजय रॉय कोलकाता पुलिस का वालंटियर रहा है, जिसने 10 अगस्त को अपनी गिरफ्तारी के बाद अपराध कबूल कर लिया था। हालांकि, अब वह अपने कबूलनामे से मुकर गया है।
टीएमसी सांसद कुणाल घोष ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि बिक्रम भट्टाचार्जी को इलाज नहीं मिला, जिससे उनसे दम तोड़ दिया। हालांकि, हॉस्पिटल की ओर से इन आरोपों का खंडन किया गया है।
अलिस्का ने पीड़िता को अपने घर पर जन्मदिन की पार्टी के लिए बुलाया था और अन्य 2 आरोपी पहले से ही वहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पार्टी के बाद दोनों लोग बेडरूम में शराब पीने लगे।
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा से पांच दिन के अंदर दो बार दुष्कर्म की वारदात की गई। एक पड़ोसी ने बहाने से घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि दूसरे ने उसे हर्बल पार्क में लेजाकर दुष्कर्म किया।