Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़aadhi raat bistar se uthkar devar ke room me pahunchi bhabhi dono ko ek sath dekhkar baukhlaya husband

आधी रात बिस्तर से उठकर देवर के कमरे में पहुंची भाभी, दोनों को एक साथ देखकर बौखलाया पति, फिर...

यूपी के गोरखपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक महिला का पति के नौकरी पर जाने के बाद अपने रिश्ते के देवर पर दिल आ गया। पति को जब इस करतूत की जानकारी हुई तो...

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 11 May 2024 10:30 AM
share Share

यूपी के गोरखपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक महिला का पति के नौकरी पर जाने के बाद अपने रिश्ते के देवर पर दिल आ गया। पति को पत्नी की इस करतूत की जानकारी ही नहीं थी। पति छुट्टी पर घर आया था। शाम को पति-पत्नी दोनों अपने कमरे में सो गए। आधी रात को पति की नींद खुली तो बिस्तर से पत्नी को गायब देखा। पत्नी को ढूंढते-ढूंढते पति अपने छोटे भाई के कमरे के पास पहुंच गया। शक होने जब उसने कमरे का दरवाजा खोला तो दंग रह गया। पत्नी और उसका छोटा भाई आपत्तिजनक हालत में थे। पति ने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार यहां के रहने वाले युवक की कुछ साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह नौकरी करने के लिए दूसरे प्रदेश चला गया। घर पर उसकी पत्नी और रिश्ते का देवर रहता था। पति के जाते ही पत्नी की नजदीकियां देवर के साथ हो गईं। पति को इस बारे में भनक तक नहीं थी। तीन-चार दिन पहले पति छुट्टी लेकर घर आया था। पति अपनी पत्नी के साथ अपने कमरे में सो रहा था। आधी रात को अचानक से उसकी नींद खुली तो बिस्तर से पत्नी गायब मिली। शक होने पर वह सीधे रिश्त के भाई के कमरे के पास पहुंचा। वहां युवक को कुछ आवाजें सुनाई दीं तो उसने दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही युवक के पैरों से मानो जमीन ही खिसक गई हो। युवक की पत्नी और उसका भाई दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। युवक ने जब इस रिश्ते का विरोध किया तो उसकी पत्नी और भाई ने रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घर में चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए और पुलिस को सूचना दी। 

महिला के प्रेम-प्रसंग की गांव में फैलने लगी थी बात

गांव के लोगों ने बताया कि महिला के दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग की बात पूरे गांव में फैलने लगी थी। इसके बाद उसका पति अपे साथ नौकरी पर ले गया था, लेकिन यहां भी वह सही तरीके से नहीं रह रही थी तो दोबारा से महिला को उसका पति गांव छोड़ गया था। इस बार पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें