Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़SP MLA Zahid Baig was not found police arrested his son Zaim Baig and sent him to jail made him a co accused

सपा विधायक जाहिद बेग नहीं मिले तो उनके बेटे जईम बेग को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, बनाया सह अभियुक्त

भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी को खोजने में विफल रही पुलिस ने उनके बेटे जईम उर्फ सैफी बेग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सपा विधायक के घर में नाबालिग नौकरानी की लाश फांसी पर लटकती मिली थी। इसके बाद उन पर खुदकुशी को उकसाने का केस दर्ज किया गया था।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, भदोहीWed, 18 Sep 2024 01:20 PM
share Share

भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी को खोजने में विफल रही पुलिस ने उनके बेटे जईम उर्फ सैफी बेग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सपा विधायक के फरार होने और उन पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने बेटे जईम को एक दिन पहले हिरासत में लिया था। बुधवार को जईम को विधायक पिता के साथ सहअभियुक्त बताते हुए पुलिस ने गिरफ्तारी दिखाई और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर देर शाम को जईम को जेल भेज दिया गया। जईम के पिता विधायक जाहिद बेग और मां के खिलाफ नौकरानी की खुदकुशी के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का केस पुलिस ने दर्ज किया है। विधायक के घर में ही नाबालिग नौकरानी की लाश फांसी के फंदे से लटकती मिली थी।

भदोही की एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि नौ सितंबर को भदोही शहर के मलिकाना स्थित सपा विधायक के आवास से 17 साल की किशोरी का शव बरामद किया गया था। नाबालिग उनके यहां वर्षों से रहकर काम करती थी। आला अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया था।

ये भी पढ़े:मुकदमा दर्ज होते ही सपा MLA और उनकी पत्नी फरार, पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया
ये भी पढ़े:सपा विधायक और उनकी पत्नी पर एक और मुकदमा दर्ज, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
ये भी पढ़े:सपा विधायक और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज, नाबालिग ने घर पर की थी खुदकुशी
ये भी पढ़े:किशोरी की लटकती लाश मिलने के बाद सपा विधायक के यहां छापा, एक और नाबालिग मिली

किशोरी की मौत का कारण हैंगिंग पाया गया था। विधायक आवास से दूसरी नाबालिग को डीएम के आदेश पर गठित टीम ने 10 सितंबर को बरामद किया था। मामले में न्यायालय बाल कल्याण समिति ने केस दर्ज करने का आदेश दिया था।

विधायक और उनकी पत्नी सीमा बेग पर किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 14 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच और साक्ष्य संकलन के दौरान उनके बेटे की संलिप्तता भी मंगलवार को पाई गई थी। ऐसे में बुधवार को भदोही-जौनपुर मार्ग स्थित मकदुमपुर के पास से बेटे को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। दावा किया कि विधायक और उनकी पत्नी की तलाश पुलिस की टीमें कर रही हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें