भगवान श्रीकृष्ण ने पृथ्वी पर धर्म- सत्य की पुन: स्थापना को द्वापर युग में लिया अवतार
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में गोकुलधाम कालोनी के वृंदावन गेस्ट हाउस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में लखनऊ के कथावाचक ऋषिराज त्रिपाठी ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन लीला और नाग लीला का वर्णन किया। कथा में भक्त...

शाहजहांपुर, संवाददाता। कचहरी के पास स्थित गोकुलधाम कालोनी के वृंदावन गेस्ट हाउस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन रविवार को लखनऊ के कथावाचक ऋषिराज त्रिपाठी ने भक्तों को श्रीकृष्ण की वृंदावन में की गई। बाल लीलाओं, गोवर्धन लीला, चीरहरण लीला के साथ भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला व नाग लीला का प्रसंग सुनाया। जिसको सुन श्रध्दालु भावविभोर हो गये और श्रीकृष्ण की जयजयकार होने लगी। कथावाचक ने कहा कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था।उसका गर्व दूर करने को भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी, इससे गुस्साए इंद्र ने जब ब्रज मंडल पर भारी बारिश कराई, प्रलय से लोगों को बचाने को भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया और सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ, उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने पृथ्वी पर धर्म और सत्य की पुन: स्थापना के लिए द्वापर युग में अवतार लिया। कथावाचक ने आगे श्रीकृष्ण की बाल लीला के बारे में बताते हुए कहा कि श्री कृष्ण ने बाल अवस्था में कालिया नाग का मर्दन कर यमुनाजी को पवित्र किया था, उन्होंने पूतना, बकासुर आदि मायावी शक्तियों का अंत, कंस वध की कहानी सुनाई। कथा में आचार्य दिनेश तिवारी, अमित पाण्डेय सहित टीम में कृष्णकांत पाण्डेय, विकास तिवारी, मनोज तिवारी, शुभम जायसवाल का योगदान रहा। इस अवसर पर कथा आयोजक शशि पाण्डेय, रामकिशोर पाण्डेय ने बताया कि कथा विश्राम 14 अप्रैल को होगी। 15 को हवन पूजन उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ददरौल विधायक अरविंद सिंह, अजय मिश्रा, डा.सुरेश मिश्रा, महेश मिश्रा, अंकुर मिश्रा, दीपा मिश्रा, माधव आदि श्रध्दालुओं ने कथा का श्रवण किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।