Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़शाहजहांपुरRaped friend wife on pretext staying overnight also made video blackmailed her for two years name marriage

रात में रुकने के बहाने दोस्त की बीवी से किया रेप, वीडियो भी बनाया, शादी के नाम पर दो साल तक किया ब्लैकेल

यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक युवक ने अपने ही दोस्त की बीवी के साथ दरिंदगी कर डाला। युवक ने महिला के साथ रेप के बाद उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद महिला को ब्लैकमेल कर दो साल तक संबंध बनाए।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरSat, 24 Aug 2024 10:05 AM
share Share

यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक युवक ने अपने ही दोस्त की बीवी के साथ दरिंदगी कर डाला। युवक ने महिला के साथ रेप के बाद उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद महिला को ब्लैकमेल कर दो साल तक संबंध बनाए। महिला को उसके पति का दोस्त अपने साथ हरियाणा लेकर चला गया। काफी समय के बाद पति का दोस्त शादी से मुकर गया। तब महिला ने खुटार थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने पुलिस का बताया कि उसके पति का दोस्त तिलहर क्षेत्र का रहने वाला है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका अपने पति से तीन-चार से मुकदमा चल रहा है, इसलिए वह मायके खुटार क्षेत्र में रहती है। पति का पता लखीमपुर के मैलानी क्षेत्र का है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति का दोस्त घर आता जाता था। एक बार वह रात में आया और कहा कि उसकी बाइक खराब हो गई है, इसलिए वह रात रुकेगा।

रात में पति के दोस्त ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना ली। इसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल कर उसके साथ संबंध बनाता रहा। इस बीच आरोपी ने उसे झांसे में ले लिया कि उसके पति से उसका समझौता करा देगा और फिर शादी कर लेगा। वह महिला को पानीपत व अन्य शहरों में लेकर रहता रहा, लेकिन वह शादी से मुकर गया। फोन पर बात करना भी बंद कर दिया। जब इसकी शिकायत आरोपी की मां और भाई से की तो वह लोग जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। महिला ने तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें