Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़संभलMain news Counting continues in strict security and monitoring results coming till late

मुख्य खबर : कड़ी सुरक्षा और निगरानी में मतगणना जारी, देररात तक आते रहे नतीजे

संभल जिले के आठ विकास खंडों में चार पदों पर 16884 प्रत्याशियों के लिए हुए मतदान के बाद रविवार को कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच मतगणना शुरु हुई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 2 May 2021 05:21 PM
share Share

संभल। हिन्दुस्तान संवाद

संभल जिले के आठ विकास खंडों में चार पदों पर 16884 प्रत्याशियों के लिए हुए मतदान के बाद रविवार को कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच मतगणना शुरु हुई। धीमी गति के चलते दोपहर से नतीजे आने लगे और देररात तक मतगणना जारी रहने के बीच परिणाम सामने आते रहे। प्रेक्षक, आईजी, डीएम, एसपी और अन्य अधिकारियों ने मतगणना स्थलों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकास खंड संभल, असमोली, पंवासा, बहजोई, बनियाखेड़ा, रजपुरा, गुन्नौर और जुनावई में जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत और सदस्य क्षेत्र पंचायत के पदों पर 16884 प्रत्याशी रहे। 13.35 लाख मतदाताओं को मतदान करना था लेकिन 29 अप्रैल को 75.26 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिला प्रशासन ने दो मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। आठ स्थानों पर 130 टेबिलों पर 1040 कार्मिकों ने रविवार को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतगणना शुरु की। प्रत्याशियों और एजेंटों की मौजूदगी में कार्मिकों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से वोटों की गिनती की। प्रेक्षक बीराम शास्त्री, आईजी अमित चंद्रा, डीएम संजीव रंजन, एसपी चक्रेश मिश्रा, एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, एएसपी आलोक कुमार जायसवाल, एसडीएम दीपेंद्र यादव ने मतगणना स्थलों का दौरा करके व्यवस्थाओं को परखा। आला अधिकारियों ने मतगणना के जिम्मेदार अफसरों और कार्मिकों को निर्देश दिए। दोपहर के वक्त से नतीजे आने शुरु हुए तो प्रत्याशियों में खुशी का माहौल बनने लगा। जबकि हारने वाले उम्मीदवार और उनके समर्थक मायूस नजर आए। चूंकि मतगणना देरी से शुरु हुई और कार्य भी धीमी गति से चलता इसीलिए पहले दिन उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं आए सके। देररात तक मतगणना जारी रहने के बीच नतीज सामने आने का सिलसिला चलता रहा। प्रत्याशी और एजेंट मतगणना स्थलों पर डटे रहे। मतगणना स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

...........संभल प्रधान पद...............

ग्राम पंचायत - विजेता - प्राप्त मत - उपविजेता - प्राप्त मत

अलिया कल्यानपुर - रानी देवी - 268 - ज्वाला प्रसाद - 262

अख्तियापुर तगा - सुमन भारती - 259 - मंजू - 255

गैलुआ - शीला - 207 - कंचन - 203

ऐंचवाड़ा डींगर - नेमपाल - 533 - शशि - 329

कैमा - बिचिगा - 426 - माया - 308

खाबरी भोला - इंद्रवती - 298 - राजबहादुर सिंह - 288

केशोपुर भंडी - रूम सिंह - 531 - प्रेमपाल - 385

अख्तियारपुर ठिलूपुरा - गिरिवर -534 - अरविंद कुमार -333

कटौनी - सुन्दर सिंह - 533 - जलधारा - 442

कमलपुर सराय - मेवाराम - 483 - राजीव - 326

मोहम्मपुर भंडा - रामवती - 391 - सर्वेश - 272

मोहम्मदपुर कढेरा - इकबाल जहां - 633 - शहनाज - 598

अबूनगर - सुखवीर सिंह - 304 - संजय सिंह - 245

चितावली - कविता - 500 - मंजू कुमारी - 404

अतौरा -अमरेश देवी - 246 - विशम्बर - 167

कुरकावली - रामवती - 843 - नफीसा - 462

खानपुर बंद - आशमीन - 668 - अनीता - 612

.............पंवासा प्रधान पद.............

ग्राम पंचायत - विजेता - प्राप्त मत - उपविजेता - प्राप्त मत

नगला खोकर - मुकेश चंद्र - 317 - कुंवरपाल - 286

देवापुर - ध्यान सिंह - 322 - विजयपाल - 255

कासमपुर - सत्यपाल - 339 - सत्यवीर - 278

शेरपुर - किरन - 620 - गुड्डो - 467

विक्रमपुर - शांति देवी - 298 - राजीव - 238

दहेली - चंद्रवती - 450 - सर्वेश - 348

थरैसा जयसिंह - चरन सिंह - 602 - राजपाल सिंह - 431

साकिन शोभापुर मुंजबता - नरेशिया उर्फ नरेश देवी - 768 - मुन्नी देवी - 636

अफजलपुर डरौली - अमरवती -714 - छोटेलाल - 588

गोविंदपुर -सुमन रानी - 990 - देवीराम -983

सारंगपुर - रामवती -698 - लक्ष्मी - 677

...........असमोली प्रधान पद...............

ग्राम पंचायत - विजेता - प्राप्त मत - उपविजेता - प्राप्त मत

अशरफरपुर - बतूलन जहां - 414 - आरजू खान - 402

भटपुरा - सविता पाल - 260 - आरजू मलिक - 208

अखबंदपुर - धीरेंद्र सिंह - 402 - ऋषिपाल सिंह - 327

मढ़न - कमलेश - 288 - मनोज - 263

हरथला - नीरवती - 445 - अकरम - 327

ऐंचौड़ा कम्बोह - भावना शर्मा - 1619 - कमलेश सैनी - 493

अकबरपुर गहरा - गुलाम अब्बास - 1024 - हफीज अंजार - 492

दूल्हापुर बंद उर्फ दारापुर - मौहज्जम खां - 536 - मुन्ना - 455

असमोली - डोली - 806 - लाखन सिंह - 673

............गुन्नौर प्रधान पद...............

ग्राम पंचायत - विजेता - प्राप्त मत - उप विजेता - प्राप्त मत

भोजपुर - निर्मल देवी - 398 - माया देवी - 311

विचपुरी सैलाब - सुनीता देवी - 207 - प्रेमलता - 174

मझौला फत्तेहपुर - मधुवला - 460 - प्रवेश देवी - 409

खजुरा - राजवती - 687 - पूजा - 239

किशनपुर श्यामपुर - संतोष - 332 - योगेश - 227

महमूद्पूर - ग्रीशपाल - 552 - रामबेटी - 448

जयराम नगर - महारानी - 547 - स्वामी सिंह - 347

फत्तेहपुर - परशुराम - 450 - रामफल - 373

असदपुर - पिंकी यादव - 543 - अनीता सिंह - 465

कूबरी भूड़ा - त्रेशा - 304 - प्रेमपाल - 213

रसूलपुर - तेजपाल - 681 - सोमवीर - 675

भोजराजपुर - राजमाला - 357 - मीना - 329

मीरमपुर - शीशपाल - 310 - भगवान - 237

.............रजपुरा प्रधान पद.............

ग्राम पंचायत - विजेता - प्राप्त वोट - उपविजेता - प्राप्त वोट

कुदारसी - अमरवती - 347 - मीरा देवी - 74

चमरपुरा - लता यादव - 283 - प्रवेश - 196

सिंहपुर - भूरी देवी - 239 - विजेंद्र सिंह - 186

कमालपुर - कमलेश यादव - 301 - मीरा - 75

हरदासपुर - मुन्नी - 355 - मखन देवी - 311

रामपुर मोहकम - महेंद्र सिंह - 472 - नेमसिंह - 323

सुदंरपुर - ओमवती - 311 - जगवीर - 207

भैंयापुर - वीरेंद्र - 541 - ओमवीर सिंह - 403

बायभूड़ - नेमवती - 414 - जयकुमार - 197

............जुनावई प्रधान पद..........

ग्राम पंचायत - विजेता - प्राप्त वोट - उपविजेता - प्राप्त वोट

देवर कंचन - रामप्रकाश - 618 - उषा देवी - 503

जलालपुर - भावना गुप्ता - 398 - रीना देवी - 335

दवथरा श्याम - मुन्नी देवी - 345 - प्रवेश कुमारी - 298

हुसैनपुर भूड़ - शीला देवी - 376 - गायत्री देवी -237

सिहोरा - राजवीर सिंह - 301 - जयप्रकाश - 254

दुबारी कला - ज्ञानमती देवी - 740 - किशनलाल - 575

चिरबारा - कालीचरण - 155 - गुलशन कुमार - 146

घोंसली रामसहाय - विनेश - 419 - भगवानदेई - 390

पुसावली - योगेंद्र - 791 - विमलेश - 479

खिरकवारी - राजवती - 497 - सर्वेश - 384

बंदरई - रेनू - 630 - विनटोरा - 265

रिवाड़ा - चंद्रपाल - 591 - गुडिया - 576

दवथरा हरलाल - राजकुमार - 310 - कमलेश - 254

चिरवारी - पर्वता - 302 - मीना - 234

.................बहजोई प्रधान पद..............

ग्राम पंचायत - विजेता - प्राप्त वोट - उपविजेता - प्राप्त वोट

किरारी - नरेसिया - 559 - देवकली - 493

सिंहपुर - सीमा - 274 - सुशीला - 267

रफीपुर - विनेश - 339 - माला देवी - 300

बेरीखेड़ा - मुन्नी देवी - 367 - अर्चना - 295

खजुरा खाकम - रचना - 275 - मीनू - 184

बलरामपुर - राजवती - 282 - सावित्री देवी - 240

वमनेटा - सूरज - 272 - मूलचंद - 251

भरतपुर - शबाना - 365 - ज्योतिषना - 240

कुंवरपुर - रामश्री - 552 - रघुनंदन -454

नगरिया कठेर - राकेश - 963 - चूरामल - 663

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें