Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़संभलContinuous Rain Causes Flooding and Crop Damage in Rural Areas

देर रात से बारिश का सिलसिला जारी, धान की फसल पर मंडराया खतरा

मंगलवार की देर रात से जारी बारिश ने शहर और ग्रामीण इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न कर दी है। किसानों की धान की फसल पर संकट है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। बारिश के कारण तापमान गिरने से...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलWed, 18 Sep 2024 08:27 PM
share Share

मंगलवार की देररात से बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे शहर व ग्रामीण इलाके में जलभराव की समस्या है। जलभराव की वजह से सड़कों पर कीचड़ है। जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश से किसानों की धान की फसल पर संकट झाया हुआ है। जिससे किसान परेशान हैं। लगातार बारिश से तापमान गिर गया और मौसम में ठंढ़क बढ़ गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जनपद में चार दिन पूर्व 36 घंटे लगातार बारिश हुई थी। लगतार बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। उसके साथ ही जिलेभर में कच्चे मकान भी गिरने से लोग परेशानी का सामना करना पड़ा था। उसके तीन तो मौसम साफ रहा, लेकिन मंगलवार की दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। उसके बाद बारिश शुरू हो गई। दोपहर बाद से बुधवार की देरशाम तक लगातार बारिश होती रही। बारिश की वजह से शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक जलभराव की समस्या हो गई। सड़कों पर कीचड़ फैल गई। लोगों को निकलने में भारी समस्या का सामना करना पड़ा। बुधवार की सुबह में बारिश की वजह से स्कूली बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे। लगातार बारिश से स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम रही। शहर के बाजारों में भी आम दिनों की तुलना में चहल-पहल कम नजर आई और दुकानदारों ने शाम होते ही जल्द ही अपनी दुकानें बंद कर घर का रुख कर लिया। बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

लगातार बारिश से किसानों की समस्या बढ़ीं

बारिश का सबसे बुरा असर खेती पड़ रहा है। क्योकि इस समय धान की फसल कटाई के लिए लगभग लगभग तैयार है, लेकिन अचानक हुई इस बारिश से किसानों की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा बढ़ गया है। चार दिन पूर्व हुई 36 घंटे बारिश से किसानों की धान की फसल जमींदोज हो गई थी। जिससे किसानों की फसल खराब हो गई थी। जनपद में इस समय कुछ किसानों की फसलें पहले से ही कटकर खेतों में पड़ी हुई हैं, जो बारिश से खराब हो सकती हैं। वहीं, कई किसान धान की कटाई की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बारिश के चलते उन्हें रुकना पड़ा है। खेतों में पानी भर जाने से फसल की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है।

लगातार बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। तेज हवा के साथ लगातार बारिश की वजह से धान की फसल गिर गई। फसल गिरने से पैदावार में काफी कम हो गई है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा तो फसल बर्बाद भी हो सकती है।

जितेन्द्र सिंह, किसान

बारिश से धान के साथ साथ गन्ना, बाजरा व सब्जी वर्गीय फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पहली बारिश में गन्ना, धान, बाजारा की फसल जमीदोज हो गई थी। अब फिर बारिश शुरू हो गई। जिसने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों को भारी से भारी नुकसान है।

मनोज कुमार, किसान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें